ETV Bharat / bharat

उप्र पुलिस ने उज्जैन से गिरफ्तार विकास दुबे को अपनी हिरासत में लिया

author img

By

Published : Jul 9, 2020, 9:46 AM IST

Updated : Jul 9, 2020, 9:06 PM IST

विकास दुबे गिरफ्तार.
विकास दुबे गिरफ्तार.

21:04 July 09

विकास दुबे को उत्तर प्रदेश पुलिस ने अपनी हिरासत में लिया

उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) का एक दल गुरुवार को उज्जैन पहुंचा और कुख्यात अपराधी विकास दुबे को अपनी हिरासत में ले लिया. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया, 'दुबे को उत्तर प्रदेश पुलिस को सौंप दिया गया है और पुलिस दल उसे सड़क मार्ग से उत्तर प्रदेश ले गया है.'

19:08 July 09

विकास को यूपी पुलिस को सौंपने मध्यप्रदेश पुलिस रवाना

मध्यप्रदेश की पुलिस विकास दुबे को उत्तर प्रदेश की पुलिस को सौंपने के लिए उज्जैन से रवाना हो गई है.

16:53 July 09

विकास दुबे उज्जैन की अदालत में पेश

विकास दुबे को उज्जैन की अदालत में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश किया गया. कोर्ट में पेशी के बाद विकास को यूपी पुलिस को सौंपा जाएगा.

15:10 July 09

उज्जैन में लखनऊ के वकील की कार मिली है, पुलिस वकील और विकास के कनेक्शन की जांच कर रही है.

उज्जैन में मिली लखनऊ के वकील की कार

14:42 July 09

कांग्रेस का मध्यप्रदेश के मंत्री नरोत्तम मिश्रा पर सवाल

  • मप्र के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा यूपी चुनाव में कानपुर के प्रभारी थे।
    — आगे आप खुद समझदार हैं।

    — MP Congress (@INCMP) July 9, 2020 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">

कानपुर मुठभेड़ के मुख्य आरोपी विकास दुबे की गिरफ्तारी पर सियासी घमासान छिड़ गया है. कांग्रेस ने विकास की गिरफ्तारी को मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के साथ जोड़ा है. वहीं पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने इस मामले में न्यायिक जांच की मांग की है.

13:13 July 09

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का बयान

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का बयान

विकास दुबे की गिरफ्तारी पर यूपी के डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने कहा कि विकास के कई साथियों को पकड़ा गया है. उन्होंने कहा कि मुठभेड़ में विकास के कई साथी ढेर हुए हैं. बकौल डिप्टी सीएम केशव मौर्य, विकास यूपी पुलिस के डर से भाग रहा था.

13:08 July 09

priyanka
विकास दुबे की गिरफ्तारी पर प्रियंका गांधी की प्रतिक्रिया

विकास दुबे की गिरफ्तारी को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कहा है कि यूपी सरकार को सीबीआई जांच करा कर मामले को पूरी तरह स्पष्ट करना है.

12:31 July 09

उज्जैन में विकास दुबे की गिरफ्तारी के बाद मां का बयान

उज्जैन में आज हुई गिरफ्तारी के बाद विकास दुबे की मां सरला देवी ने कहा, 'वह हर साल उज्जैन महाकाल मंदिर जाता है. इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि सरकार क्या कहती है.' सरला देवी ने कहा कि विकास को सरकार से मदद मिलने की उम्मीद नहीं, वह समाजवादी पार्टी में है, भाजपा में नहीं.

12:17 July 09

विकास दुबे को उज्जैन के महाकाल मंदिर में देखने वाले चश्मदीद का बयान

कानपुर में अपराधियों को पकड़ने गई पुलिस पर हुई अंधाधुंध फायरिंग में आठ पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे. इस मामले का मुख्य आरोपी विकास दुबे को मध्य प्रदेश के उज्जैन से गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने विकास दुबे को महाकाल मंदिर के बाहर से गिरफ्तार किया. वहां के एक सुरक्षा गार्ड ने सबसे पहले उसे पहचाना. उसे विकास दुबे को देखकर शक हुआ. उसने तुरंत ही अपने वरिष्ठ अधिकारी को इसकी सूचना दी. उसके बाद पुलिस को इस बारे में जानकारी दी गई.

सुरक्षा गार्ड लखन यादव ने बताया कि विकास दुबे करीब सुबह 7 बजे मंदिर आया था. पहले उसने पीछे वाले गेट से मंदिर में घुसने की कोशिश की थी. करीब दो घंटे तक उससे पूछताछ की गई. उसके बाद ही उसकी पहचान सुनिश्चित की जा सकी.

11:50 July 09

विकास दुबे के पकड़े जाने पर सीएम शिवराज ने दी प्रतिक्रिया

विकास दुबे की गिरफ्तारी पर सीएम शिवराज की प्रतिक्रिया

11:50 July 09

कांग्रेस नेता पीसी शर्मा की प्रतिक्रिया

कांग्रेस नेता पीसी शर्मा की प्रतिक्रिया

11:48 July 09

विकास दुबे को उज्जैन के कलेक्टर का बयान

विकास दुबे को उज्जैन के कलेक्टर का बयान

उज्जैन के कलेक्टर आशीष सिंह ने गैंगस्टर विकास दुबे की गिरफ्तारी पर बयान दिया है. उन्होंने कहा कि मामले की तफ्तीश उज्जैन पुलिस द्वारा की जा रही है. जब विकास दुबे मंदिर आया था तब सामने के दुकानदार ने उसे पहचान लिया और सोचा कि वह संदिग्ध अपराधी है.

कलेक्टर ने बताया कि दुकानदार ने मंदिर की सुरक्षा के लिए तैनात एसआईएस सिक्योरिटी एजेंसी के कर्मचारी को सूचित किया. उसके बाद लोगों ने उसे ट्रेस किया. ट्रेस करने के बाद जब विकास दुबे मंदिर के दर्शन करने के बाद निकल रहा था, तब उससे पूछताछ की गई.

बकौल कलेक्टर आशीष सिंह, विकास दुबे पूछताछ करने पर हाथापाई करने लगा. उसके बाद उसे पकड़ कर पुलिस थाना ले जाया गया, तब उसके मोबाइल नंबर से भी उसकी पहचान सुनिश्चित की गई. उन्होंने बताया कि बाद में विकास दुबे ने खुद स्वीकार किया कि वह विकास दुबे ही है. 

उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश सरकार की बात चल रही है. उन्हें पूरी सूचना दे दी गई है. इसके अलावा जो भी कानूनी कार्रवाई होगी वह मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा की जाएगी.

11:43 July 09

विकास दुबे की गिरफ्तारी की पहली तस्वीरें

11:30 July 09

उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में विकास दुबे

11:13 July 09

अपराधियों को भगवान भी नहीं बचाता : भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय

kailash
भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय ने भी विकास दुबे की गिरफ्तारी को लेकर दी बधाई

11:11 July 09

पुलिस की गिरफ्त में विकास दुबे, चिल्लाकर कहा- मैं कानपुर वाला हूं

पुलिस की गिरफ्त में विकास दुबे

11:02 July 09

विकास दुबे की गिरफ्तारी पर अखिलेश यादव का बयान

akhilesh

10:54 July 09

सीएम शिवराज ने योगी से की बात, आज ही यूपी भेजा जा सकता है विकास दुबे

लखनऊ से मिली जानकारी के मुताबिक यूपी पुलिस की टीम उज्जैन के लिए रवाना हो गई है. विकास दुबे को ट्रांजिट रिमांड पर यूपी लाया जाएगा. पुलिस आज ही विकास को यूपी लेकर आएगी.

इससे पहले भोपाल में मौजूद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ से फोन पर चर्चा की.

10:38 July 09

विकास दुबे की गिरफ्तारी के बाद सीएम शिवराज ने एमपी पुलिस को बधाई दी

shivraj
विकास दुबे की गिरफ्तारी के बाद सीएम शिवराज

विकास दुबे की गिरफ्तारी के बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश की पुलिस को बधाई दी है. जानकारी के मुताबिक विकास दुबे महाकाल मंदिर में दर्शन नहीं कर पाया क्योंकि प्री बुकिंग नहीं होने के कारण उसे अंदर नहीं जाने दिया इसके बाद विकास दुबे ने महाकाल मंदिर पुलिस चौकी पर अपना नाम विकास दुबे बताकर सरेंडर कर दिया.

शिवराज ने कहा, 'जिनको लगता है की महाकाल की शरण में जाने से उनके पाप धूल जाएँगे उन्होंने महाकाल को जाना ही नहीं।  हमारी सरकार किसी भी अपराधी को बख्श्ने वाली नहीं है.'

10:36 July 09

उज्जैन की महाकाल पुलिस चौकी से गैंगस्टर विकास दुबे को ले गई एमपी पुलिस

मध्य प्रदेश पुलिस की गिरफ्त में गैंगस्टर विकास दुबे

कानपुर का गैंगस्टर विकास दुबे उज्जैन के महाकाल मंदिर से गिरफ्तार कर लिया गया है. बताया जा रहा है कि उसने मंदिर में पहुंचकर पुलिस को अपनी मौजूदगी की सूचना दी. इसके बाद मध्यप्रदेश पुलिस ने विकास दुबे को गिरफ्तार किया. गिरफ्तारी के बाद पुलिस विकास दुबे को स्थानीय कोर्ट में पेश करने जा रही है, माना जा रहा है कि विकास दुबे को ट्रांजिट रिमांड पर यूपी पुलिस को सौंपा जाएगा. विकास दुबे की गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि यूपी पुलिस और मध्यप्रदेश पुलिस ने कर दी है.

10:18 July 09

विकास दुबे की गिरफ्तारी को लेकर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का बयान

मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी ट्वीट कर विकास के गिरफ्तार होने की जानकारी दी.

09:44 July 09

विकास दुबे गिरफ्तार

उज्जैन से गिरफ्तार हुआ गैंगस्टर विकास दुबे

उज्जैन : बीते दो-तीन जुलाई को कानपुर में अपराधियों को पकड़ने गई पुलिस पर हुई अंधाधुंध फायरिंग में आठ पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे. इस मामले में उत्तर प्रदेश पुलिस बीते एक सप्ताह से लगातार सक्रिय है. मामले के मास्टरमाइंड विकास दुबे को मध्यप्रदेश के उज्जैन से पकड़ने में कामयाबी मिली है. मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी ट्वीट कर विकास के गिरफ्तार होने की जानकारी दी है.

सूत्रों के मुताबिक विकास दुबे को महाकाल मंदिर के पास देखा गया था.

इससे पहले विकास की गिरफ्तारी के लिए यूपी पुलिस ने कई टीमों और एसटीएफ का गठन किया था. गुरुवार को यूपी पुलिस की कार्रवाई के दौरान में विकास दुबे के दो सहयोगियों को मार गिराया गया. 

Last Updated : Jul 9, 2020, 9:06 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.