केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा का काफिला जाम में फंसा, सुरक्षा बल को जाम खुलवाने में करनी पड़ी मशक्कत - झारखंड न्यूज
🎬 Watch Now: Feature Video
![ETV Thumbnail thumbnail](https://etvbharatimages.akamaized.net/etvbharat/prod-images/320-214-16519969-thumbnail-3x2-arjun11.jpg)
जमशेदपुर में दुर्गा पूजा की धूम शुरू हो गई है. शाम को पंडाल देखने आने वाले लोगों की भीड़ और ट्रैफिक पुलिस की अनदेखी से शुक्रवार को जमशेदपुर स्टेशन रोड पर ट्रैफिक व्यवस्था पटरी से उतर गई. इसमें केंद्रीय कैबिनेट मंत्री अर्जुन मुंडा (Union Minister Arjun Munda ) का काफिला जाम में फंस गया. हालात यह रहा कि केंद्रीय मंत्री की सुरक्षा में लगे जवानों को मोर्चा संभालना पड़ा. मुख्य स्टेशन रोड पर जाम लगने से काफिले के वाहन सायरन बजाते रहे, लेकिन काफी देर तक हालात खराब ही रहे.
Last Updated : Sep 30, 2022, 10:29 PM IST