Ranchi News: चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग पर अधिवक्ताओं ने जताई खुशी, वकीलों के कोट पर नजर आया तिरंगा - झारखंड न्यूज
🎬 Watch Now: Feature Video


Published : Aug 25, 2023, 7:50 AM IST
चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग को लेकर समाज के सभी वर्ग वैज्ञानिकों को धन्यवाद अदा कर रहे हैं. इसी के मद्देनजर गुरुवार को रांची सिविल कोर्ट के सभी वकीलों के कोट पर तिरंगा नजर आया. उन्होंने तिरंगा झंडा लगाकर इसरो के वैज्ञानिकों को सम्मान दिया. अपने कोट पर तिरंगा झंडा लगाकर वकालत कर रहे वकील सुभाष कुमार, अधिवक्ता विजया लक्ष्मी के साथ साथ प्रदीप अग्रवाल बताते हैं कि भारत ने विश्व के इतिहास में पहली बार चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर झंडा लहराया है. यह विश्व भर में रह रहे हैं सभी भारतीयों को गर्व महसूस कर रहा है. ऐसे में जो लोग भारत में रह रहे हैं उनके लिए और भी ज्यादा गर्व की बात है. इसीलिए अपने काम को करते हुए सभी वैज्ञानिकों को रांची सिविल कोर्ट की वकीलों ने सम्मान दिया है. वहीं बार काउंसिल के वरिष्ठ सदस्य संजय विद्रोही ने बताया कि आने वाले दिनों में भारत इसी तरह आगे बढ़ता रहे. बार काउंसिल और व्यवहार न्यायालय के सभी वकील यही दुआ करते हैं. इसी उम्मीद के साथ रांची सिविल कोर्ट के सभी वकीलों ने चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग पर झंडा लगाकर काम करने का निर्णय लिया, जो वाकई सराहनीय है.