झारखंड में हॉकी का जबरदस्त क्रेज, आने वाले समय में रांची में होंगे कई बड़े आयोजन, बोले एफएचआई अध्यक्ष तैय्यब इकराम - Jharkhand news
🎬 Watch Now: Feature Video
Published : Nov 4, 2023, 5:41 PM IST
रांची: झारखंड में एशियन वीमेंस हॉकी चैंपियंस ट्राफी के सफल आयोजन से हॉकी इंडिया तो गदगद है ही, साथ ही एफएचआई यानी इंटरनेशल हॉकी फेडरेशन भी उत्साहित है. इसी सिलसिले में मीडिया से मुखातिब फेडरेशन के अध्यक्ष तैय्यब इकराम ने कहा कि भारत में हॉकी का जबरदस्त क्रेज है. लेकिन रांची में जो माहौल दिखा रहा है, उसकी जितनी भी सराहना की जाए कम है. एशियन वीमेंस हॉकी चैंपियंस के शानदार आयोजन को देखते हुए आने वाले समय में रांची में कई और बड़े आयोजन किए जाएंगे. फिलहाल खिलाड़ियों की सेफ्टी पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. आने वाले समय में कई बदलाव देखने को मिलेंगे. फेडरेशन के अध्यक्ष इकराम ने कहा कि राज्य सरकार के सहयोग से हॉकी झारखंड और हॉकी इंडिया ने शानदार आयोजन किया है. इसके लिए झारखंड के मुख्यमंत्री बधाई के पात्र हैं. Many big hockey tournaments will be held in Jharkhand.