द्रौपदी मुर्मू की जीत पर खुशी का माहौल, मांदर की थाप पर झूम उठा गिरिडीह - गिरिडीह न्यूज
🎬 Watch Now: Feature Video
![ETV Thumbnail thumbnail](https://etvbharatimages.akamaized.net/etvbharat/prod-images/320-214-15889251-thumbnail-3x2-gi.jpg)
गिरिडीहः द्रौपदी मुर्मू देश की राष्ट्रपति का चुनाव जीत चुकी हैं. पहली दफा देश के सर्वोच्च पद पर किसी आदिवासी महिला का निर्वाचन हुआ है. इस जीत पर लोग खुश हैं. गिरिडीह में भाजपा कार्यकर्ताओं के अलावा आदिवासियों में भी खुशी देखी जा रही है. जीत पर गिरिडीह शहर में विजय जुलूस भी निकाला गया. इस जुलूस में भाजपा कार्यकर्त्ता के अलावा आदिवासी महिला-पुरुष भी काफी संख्या में थे. यहां मांदर की थाप पर लोग झूम उठे. परंपरागत नृत्य भी लोगों ने किया.
Last Updated : Feb 3, 2023, 8:25 PM IST