ETV Bharat / state

स्वर्णरेखा परियोजना प्रशासक कार्यालय के 62 कर्मियों को ग्रेड प्रोन्नति, वेतन में 3 से 6 हजार तक की होगी बढ़ोतरी

सरायकेला में स्वर्णरेखा परियोजना के प्रशासक कार्यालय अंतर्गत 7 कार्यालयों के 62 कर्मचारियों के ग्रेड में प्रोन्नति की गई है, जिसमें चतुर्थवर्गीय आदेशपाल के 39, लिपिक के 2, मापक के 19 और जीप चालक के 2 ग्रेड को प्रोन्नति का लाभ दिया गया है.

author img

By

Published : Feb 11, 2021, 3:33 PM IST

grade-promotion-to-62-workers-of-swarnarekha-project-administrator-office-in-seraikela
स्थापना की बैठक

सरायकेला: स्वर्णरेखा परियोजना के प्रशासक कार्यालय अंतर्गत 7 कार्यालयों के 62 कर्मचारियों को स्थापना की बैठक आयोजित कर ग्रेड प्रोन्नति दे दी गई है. उप निदेशक रंजना मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक में प्रशासक कार्यालय के अधीन आने वाले 7 कार्यालय के 62 कर्मचारियों का ग्रेड प्रोन्नति 2017 से बकाया था, जिसे पूरा कर दिया गया है.

देखें पूरी खबर
प्रशासक कार्यालय अंतर्गत भू-अर्जन विभाग के चार, पुनर्वास के दो और उपनिदेशक के कार्यालय के कुल 62 कर्मचारियों का ग्रेड प्रोन्नति किया गया. इनमें से 4 कर्मचारियों को छोड़कर सारे कर्मचारियों के कागज दुरुस्त रहने पर ग्रेड वृद्धि कर दी गई है, जिसमें चतुर्थवर्गीय आदेशपाल के 39, लिपिक के 2, मापक के 19 और जीप चालक के 2 ग्रेड को प्रोन्नति का लाभ दिया गया है.इसे भी पढे़ं: "से नो टू प्लास्टिक" के नारे को नगर निगम ने किया बुलंद, प्लास्टिक इस्तेमाल से बचने की दिलाई गई शपथ

3 से 6 हजार बढ़ा वेतन

ग्रेड प्रोन्नति हुए कर्मचारियों को अब हर महीने 3 से लेकर 6 हजार तक बढ़ा हुआ वेतन मिलेगा. ये सभी कर्मचारी लगातार ग्रेड प्रोन्नति की मांग कर रहे थे. वहीं कर्मचारी महासंघ भी लंबे समय से प्रशासक और मुख्य अभियंता के पास ग्रेड प्रोन्नति की मांग कर रहे थे. ग्रेड प्रोन्नति मिलने पर कर्मचारियों में काफी उत्साह है.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.