ETV Bharat / state

हाट से लौट रही महिला को अपराधियों ने मारी गोली, हालत गंभीर - Criminals shot woman returning from Haat

सरायकेला के कुचाई के छोटाचाकड़ी साप्ताहिक हाट से घर लौट रही महिला को अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने पीछे से गोली मार दी. घायल महिला को पहले पास के अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे डॉक्टरों ने रांची के रिम्स रेफर कर दिया. थाना प्रभारी अर्जुन उरांव ने बताया कि महिला की पीठ पर गहरा जख्म है.

सरायकेला
गोली मार कर महिला को किया घायल
author img

By

Published : Mar 31, 2021, 9:08 PM IST

सरायकेला: कुचाई के छोटाचाकड़ी साप्ताहिक हाट से घर लौट रही महिला को अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने पीछे से गोली मार दी. गोली लगने के बाद महिला सड़क पर गिर गई. स्थानीय लोग गोली की आवाज पर पहुंचे, तो महिला को गिरा देखा. इसके बाद आनन-फानन में घायल महिला को पास के अस्पताल ले जाया गया जहां प्रथमिक उपचार के बाद उसे रांची के रिम्स रेफर कर दिया गया.

यह भी पढ़ेंःसरायकेला: अप्रोच सड़क निर्माण को मिली स्वीकृति, बेकार पड़ा है करोड़ों की लागत से बना पुल

बताया जा रहा है कि गंभीर रूप से घायल महिला बड़ाचाकड़ी गांव रहने वाले सालुका गुंदुवा की पत्नी जवानी गुंदुवा है. स्थानीय लोगों की सूचना पर कुचाई थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. इसके बाद अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुट गई है.

थाना प्रभारी अर्जुन उरांव ने बताया कि महिला की पीठ पर गहरा जख्म है. इंजरी रिपोर्ट मांगी गई है. इसके बाद स्पष्ट होगा कि गोली लगी है या फिर धारदार हथियार से हमला कर घायल किया गया है. इसके साथ ही घायल महिला के परिजनों से भी पूछताछ की गयी है और महिला से भी बयान ले लिया गया है.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2025 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.