ETV Bharat / state

रांची में अगले 1 सप्ताह तक आसमान में खिलेगी धूप, न्यूनतम तापमान में होगी बढ़ोतरी - झारखंड मौसम

रांची में अगले 1 सप्ताह तक मौसम शुष्क रहेगा और धूप खिलेगी. दो से तीन दिन के बाद न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी.

It will be sunny for the next 1 week in Ranchi
मौसम विज्ञान केंद्र
author img

By

Published : Feb 21, 2021, 8:27 PM IST

रांचीः मौसम में आए बदलाव के कारण बीते 1 सप्ताह से राजधानी और आस पास के इलाके में बारिश और ठंड से लोग परेशान थे, लेकिन आने वाले एक सप्ताह तक लोगों को ठंड से राहत मिलने की उम्मीद है. इस हफ्ते मौसम के खुशमिजाज रहने की संभावना है.

जानकारी देते मौसम विज्ञान केंद्र वैज्ञानिक अभिषेक आनंद

इसे भी पढ़ें- मौसम ने बदला मिजाज, अगले 4 दिनों में बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना

यह रहेगा मौसम का हाल
मौसम विज्ञान केंद्र रांची की ओर से जारी बुलेटिन में बताया गया है कि आने वाले 1 सप्ताह में रांची का मौसम शुष्क रहेगा और दिन में धूप खिलेगी. दो से तीन दिन के बाद न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी. वहीं एक-दो दिन में एक से दो डिग्री की न्यूनतम तापमान में गिरावट देखी जा सकती है.

मौसम विभाग ने बताया कि राज्य के मध्य भागों में एक दो जगह स्थानों पर बहुत हल्की वर्षा हुई है. सबसे अधिक तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस पाकुड़ में रिकॉर्ड किया गया है, जबकि सबसे कम तापमान 12.1 डिग्री सेल्सियस बोकारो में रिकॉर्ड किया गया है.

मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि रांची में अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है. वहीं न्यूनतम तापमान 13.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है. जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 32.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. वहीं न्यूनतम तापमान 16.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. डाल्टेनगंज में अधिकतम तापमान 30.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2025 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.