ETV Bharat / state

Top@5PM: जानें झारखंड की अब तक की 10 बड़ी खबरें

झारखंड की 10 बड़ी खबरें... Padmashree Chutni Devi: पद्मश्री से सम्मानित होकर रांची लौटी छुटनी देवी, झारखंड में डायन प्रथा के खिलाफ कर रहीं काम, पद्मश्री मधु मंसुरी हंसमुख को अवार्ड देने के बाद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने क्या कहा, ईटीवी भारत से साझा की मन की बात, VAT on Petrol Diesel: क्या पेट्रोल डीजल पर वैट कम करेगी झारखंड सरकार, कैबिनेट बैठक पर टिकी है सबकी नजरें, हजारीबाग में छठ घाट से लौट रहे व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस, पलामू टाइगर रिजर्व में नर बाघ की पुष्टि, स्कैट और पगमार्क भेजा गया देहरादून... ऐसी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ें Top@5PM

author img

By

Published : Nov 11, 2021, 5:03 PM IST

top ten news of Jharkhand
झारखंड की अब तक की 10 बड़ी खबरें
  • Padmashree Chutni Devi: पद्मश्री से सम्मानित होकर रांची लौटी छुटनी देवी, झारखंड में डायन प्रथा के खिलाफ कर रहीं काम

पद्मश्री छुटनी देवी (Padmashree Chutni Devi) का रांची एयरपोर्ट पर जबरदस्त स्वागत किया गया. अपने लिए ऐसा सम्मान देख कर छुटनी देवी भी अभिभूत हो गईं. यहां उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से मिलने के बाद उनका मनोबल बहुत उंचा हो गया है. अब वे दोगुने उत्साह के साथ समाज सेवा करेंगी.

  • पद्मश्री मधु मंसुरी हंसमुख को अवार्ड देने के बाद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने क्या कहा, ईटीवी भारत से साझा की मन की बात

झारखंड के नागपुरी लोक कलाकार मधु मंसुरी हंसमुख को पद्मश्री से सम्मानित किया गया है. नई दिल्ली में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से सम्मान लेने के बाद वह रांची लौट आए हैं. पद्मश्री मधु मंसुरी हंसमुख ने ईटीवी भारत से मन की बात साझा की.

  • VAT on Petrol Diesel: क्या पेट्रोल डीजल पर वैट कम करेगी झारखंड सरकार, कैबिनेट बैठक पर टिकी है सबकी नजरें

पेट्रोल डीजल पर केंद्र की ओर से उत्पाद शुल्क करने के बाद सबकी नजरें इसी पर है कि क्या झारखंड सरकार भी वैट (VAT on Petrol Diesel) कम करेगी? शुक्रवार को होने वाली कैबिनेट की बैठक से लोगों को काफी उम्मीदें है. लोगों को उम्मीद है कि जल्द पेट्रल डीजल की कीमत पर राहत मिलेगी. झारखंड में पेट्रोल डीजल पर राजनीति (Politics on Petrol Diesel) जमकर हो रही है.

  • ETV Bharat Exclusive Interview: जनजातीय गौरव दिवस राजनीतिक लाभ के लिए नहीं- समीर उरांव

नयी दिल्ली में ईटीवी भारत की बीजेपी के राज्यसभा सांसद समीर उरांव से खास बातचीत हुई. इस खास बातचीत में उन्होंने कहा कि जनजातीय गौरव दिवस राजनीतिक लाभ के लिए नहीं, बिरसा मुंडा के योगदान को याद करने के लिए मनाया जाएगा. इस खास बातचीत में राज्यसभा सांसद समीर उरांव ने और क्या कुछ आइये जानते हैं.

  • भाजपा नेता राव ने कहा, ब्राह्मण और बनिया उनकी जेब में, कांग्रेस ने की माफी की मांग

राव ने यहां भाजपा प्रदेश कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा और उसकी सरकारें अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजातियों को वोट बैंक के रुप में नहीं देख रहीं बल्कि उनके पिछड़ेपन, रोजगार और शिक्षा जैसी मूलभूत जरुरतों को दूर करने पर विशेष ध्यान देने जा रही हैं.

  • राजधानी रांची में कश्मीरी युवकों के साथ मारपीट, नारेबाजी के लिए डाला गया दबाब

रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र में चार कश्मीरी युवकों के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया है. पीड़ित युवकों ने डोरंडा थाने में शिकायत दर्ज कराई है.

  • हजारीबाग में छठ घाट से लौट रहे व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

हजारीबाग के केरेडारी थाना क्षेत्र में अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर एक व्यक्ति की हत्या कर दी है. घटना के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

  • छठ घाट से पूजा कर लौट रहे युवक पर गोली और बम से हमला, तीन घायल

सरायकेला के आदित्यपुर थाना क्षेत्र के बेल्डीह छठ घाट से लौट रहे विक्की नंदी पर गोली और बम से हमला किया गया. इस घटना में तीन लोग घायल हो गए हैं.

  • गिरिडीह कोलियरी पर बंदी की तलवार, मशीन उठाने की सूचना पर JMM ने किया कार्यालय का घेराव

गिरिडीह कोलियरी (Giridih coal mines) पर बंदी की तलवार लटक रही है. अब यहां से मशीन ले जाने की कवायद शुरू की गई है. हालांकि मशीन ले जाने की सूचना पर काफी विरोध हुआ. सदर विधायक ने जीएम से बात की जिसके बाद मशीन ले जाने का प्रोग्राम रद्द किया गया.

  • पलामू टाइगर रिजर्व में नर बाघ की पुष्टि, स्कैट और पगमार्क भेजा गया देहरादून

पिछले दिनों पलामू टाइगर रिजर्व (Palamu Tiger Reserve) में एक बाघ देखा गया है. अब अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि कर दी है. उनका कहना है कि बाघ नर है और कम से कम पिछले चार दिनों से उसके यहां होने के सबूत मिले हैं. जिस इलाके में बाघ देखा गया है वहां अतिरिक्त 100 ट्रैकिंग कैमरे लगाए गए हैं.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.