ETV Bharat / state

झारखंड कांग्रेस में नए अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर चर्चा गरम, सुबोध कांत सहाय ने कहा- जल्द होगी नियुक्ति

झारखंड में विधानसभा चुनाव 2019 नजदीक है, लेकिन कांग्रेस आलाकमान अबतक अपने नए अध्यक्ष की नियुक्ति नहीं कर पाई है. नए अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर कांग्रेस में चर्चा गरम है. इसी पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुबोध कांत सहाय से हामरे संवाददाता ने खास बातचीत की.

सुबोध कांत सहाय से खास बातचीत
author img

By

Published : Aug 22, 2019, 5:42 PM IST

Updated : Aug 22, 2019, 6:43 PM IST

नई दिल्ली: झारखंड कांग्रेस में डॉ अजय कुमार के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद से अबतक अध्यक्ष पद की नियुक्ति नहीं हो पाई है. प्रदेश में नए अध्यक्ष को लेकर चर्चा गरम है. पूर्व केंद्रीय मंत्री और झारखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुबोध कांत सहाय ने कहा कि झारखंड में कांग्रेस अध्यक्ष कौन होगा इस पर फैसला जल्द हो जाएगा. सुबोध कांत सहाय ने कहा कि आलाकमान इस कोशिश में है कि अध्यक्ष ऐसे व्यक्ति को बनाया जाए जो सबको साथ लेकर चले.

सुबोध कांत सहाय से खास बातचीत

झारखंड में बीजेपी ने आगामी विधानसभा चुनाव 2019 के लिए 65 प्लस का टारगेट रखा है, झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास दिल्ली आए थे, उन्होंने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा की है.

इसे भी पढ़ें:- झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष का फैसला जल्द, मुझे मिला मौका तो निभाउंगा जिम्मेदारी: सुखदेव भगत

अमित शाह करेंगे झारखंड का दौरा
अमित शाह आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर झारखंड जाएंगे और बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे. चुनाव में पार्टी कैसे 65 प्लस का टारगेट पूरा करेगी इसके बारे में अमित शाह कार्यकर्ताओं को बताएंगे. बीजेपी के चुनावी रणनीति को लेकर सुबोध कांत सहाय ने तंज कसते हुए कहा कि बीजेपी हमेशा चुनाव की तैयारी करते रहती है, बीजेपी को जनता से कोई मतलब नहीं है.

वहीं, झारखंड में बीजेपी रघुवर दास के नेतृत्व में विधानसभा चुनाव लड़ेगी. इसपर सुबोध कांत सहाय ने कहा कि रघुवर दास के मुख्यमंत्री रहते हुए झारखंड में भूख से चार दर्जन लोग मर गए, उनके मुख्यमंत्री रहते हुए मॉब लिंचिंग की घटना सबसे ज्यादा हुई, उनके मुख्यमंत्री रहते हुए झारखंड में किसान आत्महत्या लगातार कर रहे हैं, झारखंड में पहले उद्योग बहुत थे, लेकिन रघुवर दास के आने के बाद सारा उद्योग धंधे चौपट हो गए. रघुवर दास की आलोचना करते हुए उन्होंने कहा कि रघुवर दास जमशेदपुर से जीतकर आते हैं आज जमशेदपुर में सभी ऑटोमोबाइल इंडस्ट्रीज बंद हो चुकी है.

Intro:कांग्रेस आलाकमान झारखंड में वैसे व्यक्ति को अध्यक्ष बनाने की कोशिश करेगा जो सबको साथ लेकर चल सके- सुबोध कांत सहाय

नयी दिल्ली: पूर्व केंद्रीय मंत्री और झारखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुबोध कांत सहाय ने कहा कि झारखंड में कांग्रेस कार्यालय अध्यक्ष कौन होगा इस पर फैसला जल्द हो जाएगा, आलाकमान इस कोशिश में है कि अध्यक्ष ऐसे व्यक्ति को बनाया जाए जो सबको साथ लेकर चले. बता दें अजय कुमार ने झारखंड कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है.

Body:झारखंड में बीजेपी ने विधानसभा चुनाव के लिए 65 प्लस का टारगेट रखा है, झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास दिल्ली आए थे, उन्होंने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की है, चुनाव की रणनीति पर चर्चा हुई है, अमित शाह झारखंड जाएंगे और बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे और चुनाव में कैसे अच्छा प्रदर्शन करना है इसके बारे में बताएंगे. इस पर सुबोध कांत सहाय ने तंज कसते हुए कहा कि बीजेपी हमेशा चुनाव की तैयारी करते रहती है, बीजेपी को जनता से कोई मतलब नहीं है

Conclusion:वहीं झारखंड में बीजेपी रघुवर दास के नेतृत्व में विधानसभा चुनाव लड़ेगी इसपर सुबोध कांत सहाय ने कहा कि रघुवर दास के मुख्यमंत्री रहते हुए झारखंड में भूख से चार दर्जन लोग मर गए, उनके मुख्यमंत्री रहते हुए mob लीनचिंग की घटना सबसे ज्यादा हुई, उनके मुख्यमंत्री रहते हुए झारखंड में किसान आत्महत्या लगातार कर रहे हैं, झारखंड मैं उद्योग काफी हुआ करता था मुख्यमंत्री रघुवर दास के कारण उद्योग वहां से चले गए, रघुवर दास जमशेदपुर से जीतकर आते हैं आज जमशेदपुर में सभी ऑटोमोबाइल इंडस्ट्रीज बंद हो चुकी है
Last Updated : Aug 22, 2019, 6:43 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.