ETV Bharat / state

सोनिया के साथ बैठक के बाद बोले राजेश ठाकुर- 15 दिन में 20 सूत्री का गठन और निगम, बोर्ड, आयोग में खाली पदों को भरा जाएगा

author img

By

Published : Oct 26, 2021, 5:03 PM IST

झारखंड में 15 दिनों के अंदर 20 सूत्री का गठन और निगम, बोर्ड में खाली पदों को भर लिया जाएगा. झारखंड कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने ये दावा किया है.

Rajesh Thakur
Rajesh Thakur

नई दिल्ली: सोनिया गांधी के साथ बैठक करने के बाद झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा कि जल्द ही झारखंड में 20 सूत्री का गठन हो जाएगा. निगम, बोर्ड, आयोग में जो पद खाली हैं उनको भर दिया जाएगा. जो कांग्रेस के मेहनती कार्यकर्ता हैं उनको उस में जगह दी जाएगी. बोर्ड, निगम, आयोग का बंटवारा जल्द महागठबंधन में हो जाएगा. 15 दिन के अंदर यह सब कुछ हो जाएगा.

ये भी पढ़ें- अल्पसंख्यक अधिकार सम्मेलनः सरकार माइनोरिटी को हक दिलाने के लिए कटिबद्ध- राजेश ठाकुर

उन्होंने कहा कि इन सब में कांग्रेस के उन्हीं कार्यकर्ताओं को जगह दी जाएगी जिन्होंने पार्टी के लिए पूरी मेहनत और ईमानदारी से काम किया है. मेहनती कार्यकर्ताओं को हम लोग इसमें तरजीह देंगे. उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार में एक मंत्री पद भी खाली है. कांग्रेस अपने कोटे से एक और मंत्री बनाना चाहती है. अब मंत्रिमंडल विस्तार कब होगा? जो एक मंत्री पद खाली है उसको कब भरा जाएगा इसका निर्णय झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को करना है.

संवाददाता शंशांक कुमार के साथ झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष की बातचीत
उन्होंने कहा कि आज की बैठक में सोनिया गांधी ने निर्देश दिया है कि झारखंड में संगठन को और मजबूत बनाया जाए. इस दिशा में भी हम लोग काम करेंगे. उन्होंने कहा कि अगले साल यूपी, पंजाब, समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं. उस पर भी आज की बैठक में चर्चा हुई है. कांग्रेस संगठन में चुनाव होने हैं, सदस्यता अभियान, जन जागरण अभियान चलेगा उस पर भी सोनिया गांधी ने आज की बैठक में सभी महासचिव, प्रदेश अध्यक्षों और प्रदेश प्रभारी से चर्चा की है. झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष के नाते मैं बैठक में था.झारखंड में महागठबंधन सरकार बने करीब 2 साल होने जा रहा है लेकिन कई बोर्ड, निगम, आयोग में अध्यक्ष और सदस्य नहीं हैं. झारखंड में इन आयोग, बोर्ड, निगम और प्राधिकार में अध्यक्ष पद खाली हैं. राज्य स्तरीय 20 सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति, झारखंड राज्य विकास परिषद, झारखंड राज्य खादी ग्रामोद्योग बोर्ड, झारखंड राज्य आवास बोर्ड, झारखंड पर्यटन विकास निगम, झारखंड राज्य वन विकास निगम, झारखंड राज्य धार्मिक न्यास बोर्ड, समाज कल्याण बोर्ड, झारखंड राज्य गौ सेवा आयोग, राज्य महिला आयोग, झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग, युवा आयोग इत्यादि.कांग्रेस के कार्यकर्ताओं, विधायकों की इसपर नजर है. वह चाहते हैं कि इसमें उन लोगों की भागीदारी हो. एक मंत्री पद भी खाली है. झारखंड में कांग्रेस विधायक दल के नेता एवं राज्य सरकार में मंत्री आलमगीर आलम हैं. विधायकों की इच्छा है कि आलमगीर के पास कोई एक पद रहे. झारखंड कांग्रेस विधायकों की इच्छा है कि इस सब पर जल्द निर्णय हो जाए और यही कारण है जिसके चलते कई बार झारखंड में कांग्रेस अंदरूनी कलह से जूझती नजर आती है.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.