ETV Bharat / state

रांची रेल मंडल ने ओलंपियन निक्की प्रधान और सलीमा टेटे को किया सम्मानित, दोनों खिलाड़ी रेलवे में हैं कार्यरत

author img

By

Published : Aug 12, 2021, 9:04 PM IST

रांची रेल मंडल (Ranchi Railway Division) की ओर से सम्मान समारोह आयोजित किया गया. इस सम्मान समारोह में महिला हॉकी खिलाड़ी निक्की प्रधान और सलीमा टेटे को सम्मानित किया गया.

ranchi
रांची रेल मंडल ने ओलंपियन निक्की प्रधान और सलीमा टेटे को किया सम्मानित

रांचीः रांची रेलमंडल (Ranchi Railway Division) की ओर से गुरुवार को एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में सम्मान समारोह आयोजित किया गया. सम्मान समारोह में रांची रेल प्रबंधक सह दक्षिण पूर्व रेलवे खेल संघ के अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने टोक्यो ओलंपिक-2020 से लौटे दो महिला खिलाड़ी निक्की प्रधान और सलीमा टेटे को सम्मानित किया.

यह भी पढ़ेंःनिक्की और सलीमा को सीएम हेमंत सोरेन ने किया सम्मानित, 50-50 लाख रुपये का दिया चेक

मंडल रेल प्रबंधक ने कहा कि दोनों खिलाड़ी भारतीय महिला हॉकी टीम के प्रमुख सदस्य के रूप में टोक्यो में खेलीं और अपने बेहतर प्रदर्शन से करोड़ों लोगों का दिल जीत लिया. उन्होंने कहा कि रेलवे ने खिलाड़ियों का हमेशा उत्साह बढ़ाया है. उन्होंने कहा रेलवे मे कार्यरत दोनों महिला हॉकी खिलाड़ी जूनियर लेवल से ही भारत का प्रतिनिधित्व कर रही हैं और इन्होंने अपने प्रदर्शन से लोगों को आनंदित एवं गौरवान्वित किया है.

परिचालन विभाग में कार्यरत है निक्की प्रधान

वर्ष 2012 से निक्की प्रधान रांची रेल मंडल के परिचालन विभाग में कार्यरत हैं. निक्की प्रधान ने अंडर-17 एशिया कप- 2011, अंडर-21 एशिया कप-2012, रियो ओलंपिक-2016, एशिया कप-2017, एशियन गेम-2018 और टोक्यो ओलंपिक-2020 में भारत का प्रतिनिधित्व किया है.

रेलवे में टीटीई है सलीमा टेटे

वहीं, वर्ष 2019 से सलीमा टेटे भी रांची रेल मंडल के वाणिज्य विभाग में टिकट निरीक्षक के रूप में कार्यरत हैं. इन्होंने सातवीं हॉकी इंडिया जूनियर नेशनल वीमेन हॉकी चैंपियनशिप-2017, आठवीं हॉकी इंडिया जूनियर नेशनल विमेन हॉकी चैंपियनशिप-2018, यूथ ओलंपिक-2019, अंडर-23 छठा राष्ट्रीय आमंत्रण टूर्नामेंट-2018 और टोक्यो ओलंपिक 2020 में शामिल रही हैं.

रेलवे ने हमेशा की मदद
अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) एमएम पंडित, अपर मंडल रेल प्रबंधक (इंफ्रा) सतीश कुमार, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सह मंडल क्रीड़ा अधिकारी अवनीश ने दोनों खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी. इसके साथ ही अधिकारियों, पूर्व राष्ट्रीय और तर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों की उपस्थिति में मंडल रेल प्रबंधक की ओर से स्मृति चिन्ह देकर दोनों महिला खिलाड़ियों को सम्मानित किया. निक्की प्रधना और सलीमा टेटे ने कहा कि दक्षिण पूर्व रेल के रांची रेल मंडल की ओर से हमेशा बेहतर सुविधा उपलब्ध कराया गया.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.