ETV Bharat / state

JPCC अध्यक्ष डॉ अजय कुमार ने रांची महानगर कांग्रेस कमिटी को किया भंग, 10 दिनों में होगा पुनर्गठन

author img

By

Published : Aug 4, 2019, 9:57 PM IST

लोकसभा चुनाव के बाद रांची महानगर कांग्रेस कमेटी के द्वारा जनमुद्दों को लेकर चलाए जा रहे आंदोलन कार्यक्रम में कई कार्यकर्ताओं की निष्क्रियता को देखते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ अजय कुमार ने महानगर कांग्रेस कमेटी को भंग कर दिया है. अब 10 दिनों के अंदर नई कमेटी के पुनर्गठन की बात कही जा रही है.

रांची महानगर कांग्रेस कमिटी भंग

रांची: रांची महानगर कांग्रेस कमेटी को रविवार को प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय कुमार और जोनल कोऑर्डिनेटर अशोक चौधरी के निर्देश के बाद भंग कर दिया गया है. कमेटी को भंग करने की वजह कार्यकर्ताओं की निष्क्रियता बताई गई है. क्योंकि लोकसभा चुनाव के बाद रांची महानगर कांग्रेस कमिटी द्वारा जो आंदोलन कार्यक्रम चलाए जा रहे थे उसमें कई कार्यकर्ता अपनी भूमिका नहीं निभा रहे थे.

देखें पूरी खबर

कमेटी भंग करने के मुद्दे पर रांची महानगर कांग्रेस कमिटी के मीडिया प्रभारी रिंकू तिवारी ने पत्र जारी करते हुए कहा है कि 10 दिनों के अंदर नई कमेटी का पुनर्गठन किया जाएगा, ताकि आगामी विधानसभा चुनाव के दौरान रांची महानगर कांग्रेस कमिटी अपनी बेहतर भूमिका निभा सके.

बता दें कि रांची महानगर कांग्रेस कमिटी के कई पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने इस्तीफा दे दिया है. वहीं रांची महानगर कांग्रेस कमिटी की आपात बैठक के बाद कमिटी भंग करने के प्रस्ताव को पारित किया गया था. जिसके बाद प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय के निर्देश पर कमिटी भंग कर दी गई है.

Intro:रांची.लोकसभा चुनाव के बाद रांची महानगर कांग्रेस कमेटी के द्वारा जन मुद्दों को लेकर चलाए जा रहे आंदोलन कार्यक्रम में कई कार्यकर्ताओं की निष्क्रियता को देखते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ अजय कुमार ने महानगर कांग्रेस कमेटी को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है .

Body:रांची महानगर कांग्रेस कमिटी को रविवार को प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय कुमार और जोनल कोऑर्डिनेटर अशोक चौधरी के निर्देश के बाद भंग कर दिया गया है.कमिटी को भंग करने की वजह कार्यकर्ताओं की निष्क्रियता बताई गई है.क्योंकि लोकसभा चुनाव के बाद रांची महानगर कांग्रेस कमिटी द्वारा जो आंदोलन कार्यक्रम चलाए जा रहे थे.उसमें कई कार्यकर्ता अपनी भूमिका नहीं निभा रहे थे.ऐसे में कमिटी को भंग कर दिया गया है.रांची महानगर कांग्रेस कमिटी के मीडिया प्रभारी रिंकू तिवारी ने लेटर जारी करते हुए कहा है कि 10 दिनों के अंदर नई कमिटी का पुनर्गठन किया जाएगा.ताकि आगामी विधानसभा चुनाव के दौरान रांची महानगर कांग्रेस कमिटी अपनी बेहतर भूमिका निभा सके.

Conclusion:बता दें कि रांची महानगर कांग्रेस कमिटी के कई पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने इस्तीफा दे दिया है.वही रांची महानगर कांग्रेस कमिटी के आपात बैठक के बाद कमिटी भंग करने के प्रस्ताव को पारित किया गया था और महानगर कांग्रेस कमिटी अध्यक्ष संजय पांडे को कमिटी भंग करने के लिए अनुशंसा की गई थी.जिसके बाद प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय के निर्देश पर कमिटी भंग कर दी गई है.
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.