ETV Bharat / state

चिलचिलाती धूप से लोगों को मिली राहत, राज्य के कई जिलों में हुई बारिश

author img

By

Published : Apr 9, 2021, 8:57 PM IST

रांची में चिलचिलाती धूप से लोग परेशान थे, लेकिन शुक्रवार को शहर में झमाझम बारिश हो गई, जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है. रांची के साथ-साथ गढ़वा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, खूंटी, पलामू, साहिबगंज और गुमला सहित कई जिलों में भी मध्यम दर्जे की बारिश हुई है.

rain-in-many-districts-in-jharkhand
मौसम ने ली करवट

रांची: शहर में सुबह से ही काले बादल छाए हुए हैं. ठंडी हवा भी चल रही है, जिसके कारण मौसम सुहाना हो गया है. अचानक मौसम के करवट लेने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है. रांची में दोपहर के बाद झमाझम बारिश शुरू हो गई. शाम तक राज्य के गढ़वा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, खूंटी, पलामू, साहिबगंज और गुमला सहित कई जिलों में बारिश हुई. कई जगहों पर हल्की बारिश के साथ वज्रपात भी हुई है.

देखें पूरी खबर

इसे भी पढे़ं: झारखंड में वैक्सीन की कोई कमी नहीं, सासंद संजय सेठ बोले,- केंद्र सरकार हरसंभव मदद कर रही

मौमस विभाग के मुताबिक, अगले दो दिनों तक राज्य में पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिलेगा, साथ ही उत्तर प्रदेश के साथ बिहार में कम दवाब का चक्रवातीय क्षेत्र बना हुआ है. वहीं झारखंड में पिछले 24 घंटे के दौरान उत्तर पश्चिमी भाग में उष्ण लहर की स्थिति बनी रही. इस दौरान राज्य में अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान मेदिनीनगर का रिकॉर्ड किया गया. मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 42.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

झारखंड में ठंडर स्टॉर्म की संभावना
अगले 5 दिनों का मौसम पूर्वानुमान की जानकारी देते हुए रांची मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि 9 और 10 अप्रैल को उत्तर पूर्व दक्षिण और मध्य झारखंड में ठंडर स्टॉर्म की संभावना है, साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे के रफ्तार से तेज हवा चलने की भी संभावना है. यहां 2 दिन मौसम क्लाउडी रहेगा पर बारिश की संभावना देखी जा सकती है.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.