ETV Bharat / state

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव रांची पहुंचे, कहा- रांची रेलवे स्टेशन को बनाया जाएगा वर्ल्ड क्लास

author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : Nov 21, 2023, 10:59 PM IST

Railway minister Ashwini Vaishnav visit of Ranchi. झारखंड में रेलवे के विकास पर 43211 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे. साथ ही रांची रेलवे स्टेशन को वर्ल्ड क्लास का स्टेशन बनाया जाएगा. यह घोषणा केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने की है. केंद्रीय रेल मंत्री मंगलवार को रांची स्टेशन पहुंचे थे.

http://10.10.50.75//jharkhand/21-November-2023/jh-ran-01-avb-rminister-7203712_21112023214034_2111f_1700583034_146.jpg
Railway Minister Ashwini Vaishnav Visit Of Ranchi

रांची: ओडिशा से दिल्ली जाने के दौरान रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव रांची रेलवे स्टेशन पहुंचे. जहां भाजपा कार्यकर्ता और रांची मंडल के सभी रेल अधिकारी मौजूद रहे. रेल मंत्री के रांची स्टेशन पहुंचने के बाद रांची के सांसद संजय सेठ, विधायक समरी लाल, विधायक नवीन जायसवाल, जिला अध्यक्ष सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता स्टेशन पर रेल मंत्री का फूल माला पहनाकर स्वागत किया.

ये भी पढ़ें-कोहरे ने लगाई ट्रेनों और बसों की रफ्तार पर ब्रेक, यात्री परेशान

झारखंड में रेलवे के विकास के लिए 43211 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगेः रांची स्टेशन पर देश के रेल मंत्री ने कहा कि झारखंड में रेलवे के विकास के लिए 43211 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल में प्रतिवर्ष रेलवे पर मात्र 35 हजार करोड़ रुपए खर्च किए जाते थे, लेकिन अब बीजेपी सरकार में रेलवे पर दो लाख 35 हजार करोड़ खर्च किए जाते हैं. केंद्रीय रेल मंत्री ने आगे कहा कि झारखंड के 57 रेलवे स्टेशनों को विकसित करने के लिए भारत सरकार काम शुरू करने जा रही है.

रांची स्टेशन को बनाया जाएगा वर्ल्ड क्लासः इस मौके पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि रांची को वर्ल्ड क्लास का स्टेशन बनाया जाएगा. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार यदि केंद्र सरकार को सहयोग करे तो झारखंड को विकसित होने से कोई नहीं रोक सकता है, लेकिन राज्य सरकार रेलवे की योजनाओं को गंभीरता से नहीं लेती है. जिस वजह से केंद्र सरकार की कई योजनाएं झारखंड के लोगों को नहीं मिल पाती है. रेल मंत्री ने आगे कहा कि देश में भाजपा की सरकार आने के बाद 21 हजार किलोमीटर रेलवे की नई पटरी बिछायी गई है. बता दें कि देश के केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ओडिशा गए थे. जहां से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गृह क्षेत्र के बादाम पहाड़ रेलवे स्टेशन से तीन ट्रेनों की शुरुआत की है.

For All Latest Updates

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.