ETV Bharat / state

कांग्रेस स्थापना दिवस पर प्रदेश अध्यक्ष ने दिया एक साल का लेखा जोखा, कहा- फिर लगाएंगे जनता दरबार

author img

By

Published : Dec 28, 2022, 6:09 PM IST

कांग्रेस की स्थापना 28 दिसंबर 1885 को हुई थी (Congress Foundation Day), आज पार्टी देशभर में अपना 138वां स्थापना दिवस मना रही है. इस बीच झारखंड में भी कांग्रेस स्थापना दिवस पर समारोह का आयोजन किया गया, जहां कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने पिछले एक सालों में झारखंड में कांग्रेस द्वारा किए गए कार्यों का ब्योरा दिया.

Congress Foundation Day
कांग्रेस स्थापना दिवस झारखंड के प्रदेश कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस
देखें वीडियो

रांची: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, आज अपना 138वां स्थापना दिवस (Congress Foundation Day) मना रही है. झारखंड के प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में भी प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के नेतृत्व में कांग्रेस स्थापना दिवस मनाया गया. प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने ध्वजारोहण किया और कहा कि भारत में प्रेम और सौहार्द का माहौल बनाने, गरीबी हटाने और युवाओं को रोजगार देने को लेकर कांग्रेस पार्टी संकल्पित है.

ये भी पढ़ें: राहुल गांधी ने गाल पकड़कर कुछ यूं किया सोनिया गांधी को प्यार.. देखें वीडियो

राजेश ठाकुर ने कहा कि उनके नेता 100 दिनों से अधिक समय से कन्याकुमारी से कश्मीर तक की भारत जोड़ो यात्रा पर निकले हैं, तो उसका उद्देश्य यही है कि केंद्र की भाजपा सरकार ने नफरत का जो बीज बोया है, उसे समाप्त कर आपसी प्रेम और भाईचारे को बढ़ाया जाए. राजेश ठाकुर ने कहा कि हमारी गंगा जमुनी संस्कृति को मिटाने की कोशिश की जा रही है. देश का आम नागरिक खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है. हमारे लोकतंत्र और संविधान को दरकिनार करते हुए इतिहास तक को झूठ लाया जा रहा है. ऐसे में कांग्रेस पार्टी और हर एक कांग्रेसी का यह दायित्व बढ़ जाता है कि वह देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने के लिए संघर्षरत रहे.

झारखंड कांग्रेस द्वारा किए गए कार्यों का ब्यौरा दिया: झारखंड कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय में पार्टी के स्थापना दिवस समारोह में ध्वजारोहण के बाद प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने मीडिया के माध्यम से पिछले 1 वर्षों में झारखंड कांग्रेस में हुए संगठनात्मक कार्यों का ब्यौरा दिया. उन्होंने कहा कि 14 से 29 नवंबर 2021 तक राज्य के सभी जिलों में जहां जन जागरण अभियान चलाया गया. वहीं बांग्लादेश मुक्ति संग्राम की 50वीं वर्षगांठ पर राज्य भर में कार्यक्रम आयोजित किए गए. उन्होंने कहा कि पारसनाथ में तीन दिवसीय चिंतन शिविर के अलावा सभी जिला मुख्यालयों में डिजिटल सदस्यता अभियान चलाया गया और रिकॉर्ड संख्या में कांग्रेस पार्टी के सदस्य बनाए गए. इतना ही नहीं महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर प्रखंड से लेकर जिला मुख्यालय और प्रदेश मुख्यालय रांची में भी आंदोलन किए गए.

वहीं, स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ पर सभी जिलों और प्रखंडों में झारखंड कांग्रेस की ओर से गौरव पदयात्रा निकाली गयी. भारत जोड़ो यात्रा के साथ-साथ झारखंड में भारत जोड़ो उप यात्रा भी निकाली गई. इसके अलावा प्रदेश प्रतिनिधि सम्मेलन नवनियुक्त प्रदेश प्रखंड अध्यक्षों का सम्मेलन आयोजित किए गए. 20 सूत्री के गठन में पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं को जगह दी गई. इसके अलावा प्रदेश कमेटी और जिला अध्यक्षों का मनोनयन भी लंबी दिनों बाद किया गया. जैक झारखंड लोक सेवा आयोग बाल संरक्षण आयोग में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को जगह दी गई. उन्होंने कहा कि संगठन के साथ साथ सरकार में भी कांग्रेस शामिल है, इसलिए उनकी भी जिम्मेदारी बनती है कि जनता से जो वादे करके कांग्रेस सत्ता में आई है, उसे वह पूरा कराएं.

राजेश ठाकुर ने कहा कि किसानों की कर्ज माफी का मामला हो या मनरेगा की मजदूरी में वृद्धि का मामला, अलग सरना धर्म कोड की बात हो या ओल्ड पेंशन स्कीम को लागू करने का वादा, नियुक्ति नियमावली में विसंगतियों को दूर करने की बात हो या फिर झारखंड खेल नीति 2022 की घोषणा के अनुसार पहली बार प्रदेश स्तर के खिलाड़ियों को नियुक्ति मिलने की बात, कांग्रेस ने कोशिश की है कि जनता से किए गए हर वादे को पूरा करने में पार्टी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाए.

नए वर्ष में फिर एक बार कांग्रेस कोटे के मंत्री लगायेंगे जनता दरबार-राजेश ठाकुर: एक सवाल के जवाब में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने माना कि भारत जोड़ो यात्रा, भारत गौरव यात्रा सहित कई कार्यक्रमों की वजह से झारखंड में कांग्रेस कोटे के मंत्री पार्टी के प्रदेश कार्यालय में जनता दरबार पिछले कई महीनों से नहीं लगा सके हैं, जबकि इसके लिए प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे ने निर्देश दे रखा है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि नए वर्ष में फिर एक बार झारखंड सरकार में शामिल कांग्रेस कोटे के मंत्री सप्ताह में एक दिन जनता दरबार लगाएंगे और हाथों-हाथ जन समस्याओं का समाधान करेंगे ताकि जनता को उनके हक और अधिकार के लिए भटकना नहीं पड़े.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.