I
रांची: राज्य में जनसंख्या पखवारा चलाकर लोगों को जनसंख्या नियंत्रण के लिए जागरूक किया जा रहा हैं. जिसमें राज्य की सहिया बहने, आंगनबाड़ी सेविका,एएनएम जीएनएम सहित कई स्वास्थ्य कर्मचारी शामिल होंगी. विश्व जनसंख्या दिवस के मौके पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाए जा रहे पखवाड़े में गांव गांव जाकर सहिया बहनें जनसंख्या नियंत्रण के लेकर लोगों को जागरूक को जागरुक करेंगी.
फर्टिलिटी रेट को कम करने का है लक्ष्य
इस मौके पर रांची सदर अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ विजय बिहारी प्रसाद ने बताया कि अभी झारखंड का टोटल फर्टिलिटी रेट 2.6 है, जबकि पूरे भारत का फर्टिलिटी रेट 2.2 है, इसी को देखते हुए राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने राज्य की टोटल फर्टिलिटी रेट को कम कर 2.1 करने का लक्ष्य रखा है.
गांव-गांव जाकर जागरुक करेंगी सहिया बहनें
इसी को लेकर राज्य के गांव-गांव जाकर सहिया बहनें, आंगनबाड़ी सेविका, एएनएम/जीएनएम लोगों को फैमिली प्लानिंग के विभिन्न तरीकों से अवगत कराएंगी और जनसंख्या कम होने के फायदे भी बताएंगी.