ETV Bharat / state

कांग्रेस ने निकाय चुनाव की बनाई रणनीति, अधिक से अधिक सदस्य बनाने पर जोर

कांग्रेस भवन में रविवार को प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डाॅ. रामेश्वर उरांव ने कांग्रेस पार्टी के सिंबल पर नगर निकाय चुनाव लड़े प्रत्याशियों की बैठक ली. इस दौरान निकाय चुनाव की रणनीति बनाई गई.

author img

By

Published : Feb 28, 2021, 8:02 PM IST

meeting of congress on local body election
कांग्रेस ने पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की मनाई पुण्यतिथि

रांचीः कांग्रेस भवन में रविवार को प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डाॅ. रामेश्वर उरांव ने कांग्रेस पार्टी के सिंबल पर नगर निकाय चुनाव लड़े प्रत्याशियों की बैठक ली. बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमिटी के कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, नगर निकाय चुनाव के संयोजक रवीन्द्र सिंह भी मौजूद रहे. इस दौरान निकाय चुनाव और पंचायत चुनाव पर विस्तृत चर्चा की गई. इससे पहले देश के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की पुण्यतिथि मनाई गई.

ये भी पढ़ें-बोकारो पहुंचे स्वास्थ्य-मंत्री बन्ना गुप्ता, कहा-जमीन को बेचने का काम कर रही केंद्र सरकार

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डाॅ रामेश्वर उरांव ने नेताओं-कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर जनता की समस्याओं का समाधान कराएं. साथ ही सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचाने का प्रयास करें. उन्होंने जनता के बीच में रहकर उसका सुख-दुख समझने की अपील की. साथ ही ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाने पर जोर दिया.

उरांव ने कहा कि गठबंधन सरकार जनहित का हर काम करेगी. कांग्रेस पार्टी अपने मेनिफेस्टो के अनुसार कार्य कर रही है, उसी का नतीजा है कि सरकार बनते ही पत्थलगड़ी जैसी जटिल समस्याओं का समाधान किया गया. किसानों का कर्ज माफ किया गया. नगर निकाय चुनाव के संयोजक रवीन्द्र सिंह ने कहा कि जमीनी स्तर के नेताओं को कांग्रेस पार्टी हमेशा महत्व देती रही है. इस बार भी ऐसे ही नेताओं को संगठन चुनेगी, जो जनता के बीच रहकर जनता की समस्याओं का समाधान करते हों.

कांग्रेस ने पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की मनाई पुण्यतिथि, प्रदेश अध्यक्ष बोले-कई गुत्थियों को सुलझाया

रांचीः झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की पुण्यतिथि रविवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में मनाई गई. इस अवसर पर झारखंड प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. रामेश्वर उरांव ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद के बहुआयामी व्यक्तित्व की चर्चा की और कहा कि वे एक महान देशभक्त थे.

ये भी पढ़ें-जमशेदपुर में वैक्सीनेशन की रफ्तार धीमी, वेस्ट हो रही वैक्सीन

उरांव ने कहा कि राजेन्द्र बाबू अपने जीवन काल में दो बार अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष निर्वाचित हुए थे. अपने अध्यक्षीय काल में उन्होनें कांग्रेस की अनेक उलझी हुई गुत्थियों को सुलझाया और पूरे देश में सौहार्द्रपूर्ण वातावरण स्थापित करने में मदद की. वहीं झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डाॅ. रामेश्वर उरांव ने पूर्वी सिंहभूम जिले के शैलेश सिंह, सरायकेला-खरसावां जिला के राणा सिंह, अल्पसंख्यक विभाग के जिलाध्यक्ष मो. मोहसिन खान और कुकडू प्रखंड कांग्रेस कमिटी के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष महेश्वर महतो को जान-बूझकर पार्टी की छवि धूमिल करने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलम्बित किया है. इसकी जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस कमिटी के कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष ने निलम्बित लोगों को एक सप्ताह के अन्दर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में अपना स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया है.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.