ETV Bharat / state

झारखंड में भाषा विवाद: बैकफुट पर हेमंत सरकार, बोकारो और धनबाद से हटी मगही, भोजपुरी

author img

By

Published : Feb 18, 2022, 10:56 PM IST

झारखंड में भाषा विवाद को लेकर हेमंत सरकार बैकफुट पर नजर आ रही है. सरकार ने कार्मिक विभाग द्वारा पूर्व में जारी जिलावार भाषाओं के मान्यता में संशोधन करते हुए बोकारो और धनबाद से मगही, भोजपुरी को हटाया है.

language-controversy-jharkhand-government-removed-magahi-bhojpuri-from-bokaro-and-dhanbad
झारखंड में भाषा विवाद

रांचीः मैट्रिक और इंटर स्तर की प्रतियोगिता परीक्षा में जिला स्तरीय पदों के लिए जनजातीय और क्षेत्रीय भाषा की जारी सूची पर उठे विवाद को शांत करने के लिए हेमंत सरकार ने कार्मिक विभाग द्वारा पूर्व में जारी जिलावार भाषाओं के मान्यता में संशोधन करते हुए भोजपुरी और मगही को धनबाद और बोकारो से हटा दिया है. वहीं सभी जिलों में उर्दू भाषा की मान्यता बहाल की है. इस कदम से झारखंड में भाषा विवाद को लेकर हेमंत सरकार बैकफुट पर नजर आ रही है.

इसे भी पढ़ें- मुख्यमंत्री तक पहुंचा भाषा विवाद का मुद्दा, सीएम से मिलकर कांग्रेस ने कहा- निकालें बीच का रास्ता

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (Jharkhand Staff Selection Commission) द्वारा मैट्रिक और इंटर स्तर की प्रतियोगिता परीक्षाओं में इन भाषाओं की मान्यता दी गयी है. कार्मिक, प्रशासनिक सुधार और राजभाषा विभाग के द्वारा शुक्रवार को क्षेत्रीय और जनजातीय भाषाओं की सूची जिलावार जारी की गयी है.

language controversy Jharkhand Government removed Magahi Bhojpuri from Bokaro and Dhanbad
जिलावार भाषाओं के मान्यता में संशोधन

इस सूची के मुताबिक अब इन जिलों में ये क्षेत्रीय और जनजातीय भाषा हैं. रांची में नागपुरी पंचपरगनिया, उर्दू, कुरमाली, बांग्ला, कुडुख, खड़िया, मुंडारी, हो, संथाली. लोहरदगा में कुड़ुख, असुर, बिरजिया नागपुरी, उर्दू. गुमला में कुड़ुख, खड़िया, असुर, बिरहोरी, बिरजिया, मुंडारी, नागपुरी, उर्दू. सिमडेगा में खड़िया, मुंडारी, कुड़ुख, नागपुरी, उर्दू. पश्चिमी सिंहभूम में हो, भूमिज, मुंडारी, कुड़ुख, संथाली, कुरमाली, उड़िया, उर्दू. पूर्वी सिंहभूम में मुंडारी, हो, भूमिज, संथाली, कुड़ुख, कुरमाली, बांग्ला, उड़िया, उर्दू. सरायकेला में संथाली, मुंडारी, भूमिज, हो, पंचपरगनिया, उड़िया, बांग्ला, कुरमाली, उर्दू. लातेहार में कुड़ुख, असुर, बिरजिया, नागपुरी, मगही, उर्दू. पलामू में कुड़ुख, असुर, नागपुरी, मगही, भोजपुरी, उर्दू. गढ़वा में कुड़ुख, नागपुरी, मगही, भोजपुरी. दुमका में संथाली, माल्तो, खोरठा, बांग्ला, अंगिका, उर्दू. गढ़वा में कुड़ुख, नागपुरी, मगही, भोजपुरी, उर्दू. जामताड़ा में संथाली, खोरठा, बांग्ला, अंगिका, उर्दू. साहिबगंज में संथाली, माल्तो, खोरठा, बांग्ला, अंगिका, उर्दू. पाकुड़ में संथाली, माल्तो, खोरठा, बंगला, अंगिका, उर्दू. गोड्डा में संथाली, माल्तो, खोरठा, अंगिका, बंगला, उर्दू. हजारीबाग में संथाली, कुड़ुख, बिरहोरी, नागपुरी, कुरमाली, खोरठा, उर्दू. कोडरमा में संथाली, कुरमाली, खोरठा. चतरा में संथाली, कुड़ुख, मुंडारी, बिरहोरी, नागपुरी, खोरठा, मगही, उर्दू. बोकारो में संथाली, हो, मुंडारी, नागपुरी, कुरमाली, खोरठा, उर्दू, बांग्ला. धनबाद में संथाली, नागपुरी, खोरठा, कुरमाली, बांग्ला, उर्दू. गिरिडीह में संथाली, खोरठा, कुरमाली, उर्दू. देवघर में संथाली, खोरठा, अंगिका, उर्दू, बांग्ला, रामगढ़ में संथाली, कुड़ुख, बिरहोरी, नागपुरी, कुरमाली, खोरठा, खूंटी में कुड़ुख, खड़िया, मुंडारी, नागपुरी, पंचपरगनिया, उर्दू, और कुरमाली.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.