ETV Bharat / state

कल्याण सिंह के निधन पर झारखंड के राज्यपाल ने जताया शोक, कहा-यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री थे कुशल प्रशासक - Jharkhand Governor

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का शनिवार रात निधन हो गया. इस पर झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस ने शोक जताया है. उन्होंने परिजनों को दुख सहने की शक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना की है. साथ ही कहा कि यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कुशल प्रशासक थे.

Kalyan Singh passed away
कल्याण सिंह के निधन पर झारखंड के राज्यपाल ने जताया शोक
author img

By

Published : Aug 22, 2021, 7:59 AM IST

रांचीः यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस ने शोक जताया है. झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस ने कहा कि पूर्व राज्यपाल एवं उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन का समाचार सुनकर अत्यन्त दुःख हुआ. घटना को लेकर उन्होंने शोक जताया और कहा कि कल्याण सिंह एक कुशल प्रशासक, राजनीतिज्ञ एवं संवेदनशील व्यक्ति थे. उन्होंने जनहित और विकास कार्यों से जनमानस में अपनी अमिट पहचान स्थापित की थी. ईश्वर उनकी आत्मा को चिरशांति प्रदान करें तथा उनके परिजनों को इस पीड़ा को सहने की शक्ति प्रदान करे.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2025 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.