ETV Bharat / state

झारखंड में सुहावना मौसम करेगा नववर्ष का स्वागत, न्यूनतम तापमान बढ़ने से लोगों को ठंड से मिलेगी राहत

author img

By

Published : Dec 31, 2022, 8:20 PM IST

राज्य में नए वर्ष की शुरुआत बादलों की लुकाछिपी के बीच खुशगवार मौसम से (Jharkhand Weather Will Pleasant In New Year) होगी. ऐसे में लोग बांहे फैला कर नववर्ष का स्वागत कर पाएंगे. क्योंकि तापमान में बढ़ोतरी के साथ लोगों को ठंड से भी निजात मिलेगी.

Etv Bharat
Etv Bharat

रांचीः झारखंड में नूतन वर्ष 2023 के आगमन का स्वागत छिटपुट बादल के साथ खुशनुमा मौसम से (Jharkhand Weather Will Pleasant In New Year)होगा. मौसम केंद्र रांची के अनुसार इस दौरान न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने से ठंड से राहत भी लोगों को मिलेगी. मौसम केंद्र रांची ने अपने ताजा पूर्वानुमान में बताया है कि पश्चिम और उत्तर पश्चिम दिशा में हवा चलेगी. कहा कि एक जनवरी को राजधानी रांची सहित राज्य भर में छिटपुट बादलों के साथ मौसम शुष्क रहेगा. सुबह में कोहरा या धुंध बन सकता है. मौसम केंद्र रांची के अनुसार पिछले 24 घंटे में सबसे कम तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस खूंटी में रिकॉर्ड किया गया है, जबकि सबसे उच्च तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस चाईबासा का रहा.

ये भी पढे़ं-रांची में सरस महोत्सव में महात्मा गांधी के चित्र की प्रदर्शनी, बापू की दुर्लभ तस्वीरें हैं खास

झारखंड के कुछ खास शहरों में कितना रहा तापमानः पिछले 24 घंटे में रांची का अधिकतम तापमान सामान्य से 02.3 डिग्री सेल्सियस अधिक 25.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 1.1 डिग्री सेल्सियस ऊपर 10 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. इसी तरह जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है. वहीं बोकारो का अधिकतम तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस रहा. चाईबासा का अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से लगभग छह डिग्री सेल्सियस अधिक रहा. वहीं चाईबासा का न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस रहा. बाबानगरी देवघर का अधिकतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9.3 डिग्री सेल्सियस रहा. इसी तरह गिरिडीह का अधिकतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, वहीं खूंटी का अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस रहा. रामगढ़ में अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 08 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि सिमडेगा का अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस रहा.

पांच और छह जनवरी को राज्य के कुछ इलाकों में हल्की बारिश के आसारः ज्यादातर शहरों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक ही रहा है. कल राज्य में सुबह धुंध और आंशिक बादल के साथ मौसम साफ रहेगा और तापमान 11 डिग्री सेल्सियस से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा. मौसम केंद्र रांची के अनुसार कल बारिश की कोई संभावना नहीं है. वहीं पांच और छह जनवरी को राज्य के कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना व्यक्त की गई है.

एक जनवरी से छह जनवरी तक मौसम का पूर्वानुमानः मौसम केंद्र रांची ने 01 जनवरी से 2023 से 06 जनवरी 2023 तक का रांची और इसके आसपास के मौसम पूर्वानुमान भी जारी (Weather Forecast Of Jharkhand) किया है. जिसके अनुसार एक जनवरी से चार जनवरी तक रांची और आसपास के इलाकों में सुबह में धुंध के बाद आसमान में आंशिक बादल छा सकते हैं और इस दौरान तापमान 11 डिग्री से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा. वहीं पांच और छह जनवरी को राजधानी और इसके आसपास के इलाके में आंशिक बादल के साथ-साथ बहुत हल्के दर्जे की वर्षा की संभावना व्यक्त की गई है.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.