ETV Bharat / state

हवा की दिशा बदलने से झारखंड के मौसम में होगा परिवर्तन, जानिए 26 नवंबर के बाद कैसे रहेगी आबोहवा

author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : Nov 24, 2023, 10:25 AM IST

Jharkhand weather Update. अगले कुछ दिनों में झारखंड के मौसम में परिवर्तन दिखाई देगा. 26 नवंबर के बाद से आसमान में बादल छाएंगे और न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी होगी.

Jharkhand weather Update
Jharkhand weather Update

रांची: मौसम केंद्र रांची ने अपने ताजा पूर्वानुमान में 25 नवंबर तक राज्य भर में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है. इसके बाद बंगाल की खाड़ी में बन रहे एक निम्न दवाब की वजह से हवा की दिशा बदल जाएगी. बंगाल की खाड़ी से नमी वाली पुरवा हवा के प्रभाव से राज्य के पूर्वी और मध्य इलाकों में 26, 27 और 28 नवंबर को मौसम का मिजाज बदला हुआ रहेगा. इन तीन दिनों में आसमान में बादल छाने की वजह से न्यूनतम तापमान में 02 से 04 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की उम्मीद है.

29 नवंबर से आसमान साफ होते ही न्यूनतम तापमान फिर एक बार गिरावट दर्ज की जाएगी. अभी तक के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बन रहे निम्न दवाब की वजह से झारखंड में वर्षा होने की संभावना नहीं है. मौसम केंद्र ,रांची के प्रभारी निदेशक और वरिष्ठ मौसम पूर्वानुमान वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि पिछले 24 घंटे में झारखंड में मौसम सामान्यतः शुष्क रहा है. इस दौरान राज्य में उच्चतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस डाल्टनगंज जिले का रिकॉर्ड किया गया है. सबसे कम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस गढ़वा जिले में रिकॉर्ड किया गया है.

सुबह राज्य के कई इलाकों में हल्के से मध्यम दर्जे के कोहरा बनने की संभावना: मौसम केंद्र रांची के निदेशक अभिषेक आनंद ने बताया कि अगले तीन दिनों तक राज्य के कई इलाकों में सुबह हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा बनने की संभावना है. उन्होंने बताया कि कोहरा ज्यादातर उन इलाकों में बनेगा जहां पानी के बड़े स्रोत हो, जंगल हो या बड़ा खुला क्षेत्र हो.

रांची में सामान्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा न्यूनतम तापमान: मौसम केंद्र रांची के अनुसार राजधानी रांची में अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य तापमान से 0.2 डिग्री सेल्सियस कम रहा. वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस अधिक जाकर 13.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 0.6 डिग्री सेल्सियस अधिक) रिकॉर्ड किया गया. जमशेदपुर का न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 2.3 डिग्री अधिक था. डालटनगंज का अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य के करीब रहा. डाल्टनगंज का न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 1.1 डिग्री सेल्सियस अधिक था.

ये भी पढ़ें:

बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का झारखंड पर असर, आसमान में छाए बादल, कई जगह हल्की बारिश के आसार, लुढ़का पारा

ठंड के दौरान यहां लगता है प्रवासी पक्षियों का जमावड़ा, अब तक 140 प्रजाति के पक्षी किए गए चिन्हित

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.