ETV Bharat / state

झारखंड राष्ट्रीय जनता दल ने डॉ. मनोज कुमार को बनाया प्रवक्ता, मनोज बोले-भरोसे पर उतरेंगे खरा

डॉ. मनोज कुमार को झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल का प्रवक्ता मनोनीत किया है. प्रदेश प्रवक्ता बनाए जाने के बाद उन्होंने कहा कि वह पार्टी को मजबूत करने को लेकर अपनी ओर से हर प्रयास करेंगे.

dr-manoj-kumar-nominated-as-spokesperson-of-jharkhand-pradesh-rjd
झारखंड राष्ट्रीय जनता दल में डॉ मनोज कुमार को मिला दवित्व
author img

By

Published : Jan 30, 2021, 7:24 PM IST

रांची: झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने डॉ. मनोज कुमार को झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल का प्रवक्ता मनोनीत किया है. उन्होंने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि डॉक्टर मनोज के प्रवक्ता बनने से पार्टी और मजबूत होगी और लालू की नीति और सिद्धांत को जन जन तक पहुंचाने का काम करेंगे.

झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश प्रवक्ता बनाए जाने के बाद डॉ. मनोज कुमार ने कहा कि लालू प्रसाद यादव की नीति और सिद्धांतों के साथ वह हमेशा से जुड़े हुए हैं. उन्होंने कहा कि पार्टी ने जिस तरीके से उन पर भरोसा जताया है, पार्टी को मजबूत करने को लेकर वह अपनी ओर से हर प्रयास करेंगे और पार्टी के भरोसे में खरे उतरेंगे.

ये भी पढ़ें-महात्मा गांधी की 73वीं पुण्यतिथि, झारखंड के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

प्रदेश प्रवक्ता बनाए जाने पर प्रदेश अध्यक्ष अभय कुमार सिंह झारखंड सरकार के मंत्री सत्यानंद भोक्ता, पूर्व विधायक संजय प्रसाद यादव, राधा कृष्ण किशोर, सुरेश पासवान, युवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष रंजन कुमार पार्टी के उपाध्यक्ष राजेश यादव, उपाध्यक्ष श्याम दास सिंह, राजद के मीडिया प्रभारी अंजल किशोर, कमलेश यादव, प्रियंका सिंह पिंकी यादव, फैयाज वारसी, आशुतोष यादव, अनिल यादव लक्ष्मण यादव, घनश्याम चौधरी, राजेश रौशन और मनोज पांडेय नेताओं ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.