रांचीः झारखंड में पिछले 24 घंटे में मौसम का मिजाज शुष्क रहा है. वहीं इस दौरान सबसे कम तापमान चतरा में 6.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है. वहीं आज का अधिकतम तापमान चाईबासा में रिकॉर्ड हुआ है. जहां पारा 35.4 डिग्री सेल्सियस तक चढ़ गया. मौसम केंद्र रांची के निदेशक अभिषेक आनंद के अनुसार आज राज्य के ज्यादातर जिलों में उत्तर-उत्तर पश्चिम क्षेत्र से आनेवाली ठंडी हवाओं के प्रभाव से ज्यादातर जिलों में 06 फरवरी की अपेक्षा न्यूनतम तापमान में तीव्र कमी देखी गई है.
![Jharkhand Weather](https://etvbharatimages.akamaized.net/etvbharat/prod-images/08-02-2025/jh-ran-03-weatherjharkhand-7210345_07022025202343_0702f_1738940023_200.jpg)
चतरा रहा सबसे ठंड जिला
गुरुवार के न्यूनतम तापमान की अपेक्षा शुक्रवार को जिन जिलों में न्यूनतम तापमान में बड़ी गिरावट देखी गई उसमें पहले स्थान पर चतरा रहा, यहां का न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है. उसी तरह सिमडेगा का न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस, सरायकेला खरसावां का न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस, खूंटी का न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस, पलामू का न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस, बोकारो का न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस और गढ़वा का न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ.
एक नजर 07 फरवरी के जिलावार तापमान पर
जिला | न्यूनतम तापमान | अधिकतम तापमान |
रांची | 12.4℃ | 27.0℃ |
पू. सिंहभूम | 13.0℃ | 32.1℃ |
पलामू | 8.7℃ | 30℃ |
बोकारो | 10.4℃ | 30.5℃ |
प.सिंहभूम | 12.6℃ | 35.4℃ |
चतरा | 6.6℃ | 25.9℃ |
देवघर | 10.4℃ | 28.4℃ |
धनबाद | 9.1℃ | 27.6℃ |
गढ़वा | 7.0℃ | 27.3℃ |
गुमला | जारी नहीं | 28.5℃ |
जामताड़ा | 10.8℃ | 29.1℃ |
खूंटी | 7.3℃ | 29.5℃ |
लातेहार | जारी नहीं | 22.0℃ |
लोहरदगा | 13.5℃ | 26.8℃ |
पाकुड़ | 9.9℃ | 30.1℃ |
सरायकेला | 11.3℃ | 35.1℃ |
सिमडेगा | 8.4℃ | 30.5℃ |
कैसा रहेगा अगले 24 घंटे में झारखंड का मौसम
मौसम केंद्र रांची द्वारा जारी ताजा मौसम अपडेट में बताया गया है कि राज्य के उत्तर-मध्य भाग में अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा. वहीं राज्य के दक्षिणी भाग वाले जिलों के न्यूनतम तापमान में अगले 24 घंटे में 02 से 03 डिग्री सेल्सियस की कमी होने की संभावना है . इसके बाद फिर से न्यूनतम तापमान में 03 से 04 डिग्री सेल्सियस तक कि बढ़ोतरी होगी. मौसम केंद्र रांची के अनुसार 08 फरवरी से 13 फरवरी तक सुबह में धुंध के बाद आसमान मुख्यतः साफ रहने की संभावना है. 08 फरवरी को रांची के तापमान 11 डिग्री सेल्सियस से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है.