ETV Bharat / state

गणतंत्र दिवस 2020: झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान में फहराया तिरंगा

author img

By

Published : Jan 26, 2020, 10:35 AM IST

Updated : Jan 26, 2020, 12:00 PM IST

झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने रांची के ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान में तिरंगा फहराया. इस दौरान उन्होंने कहा कि ग्रामीण महिलाएं हमारे राज्य की अर्थव्यवस्था में अपना योग्यदान दें. इस अवसर पर विभिन्न विभागों की झांकियां प्रदर्शित की गई. राज्य सरकार के विभिन्न विभागों की करीब डेढ़ दर्जन से अधिक झांकियां प्रदर्शित की गई.

Jharkhand Governor Draupadi Murmu unfurls the tricolor at the historic Morhabadi ground
द्रौपदी मुर्मू ने फहराया तिरंगा

रांची: देश के 71वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर रांची के ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान में झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने झंडा फहराया. झारखंड में भी 71वें गणतंत्र दिवस की धूम है. डीजीपी, गृह सचिव और मुख्य सचिव की मौजूदगी में राज्यपाल ने परेड का निरीक्षण किया और सलामी ली. इस मौके पर राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए राज्य सरकार की उपलब्धियों और कार्य योजना के बारे में विस्तार से चर्चा की.

झंडा फहराते द्रौपदी मुर्मू
मोरहाबादी मैदान में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने बताया कि आज ही के दिन हमारा देश एक गौरवशाली गणतंत्र के रूप में स्थापित हुआ था और हमने अपने देश के संविधान को पूर्णता के साथ अपनाया था. इसी संविधान के माध्यम से एक संप्रभु प्रजातंत्र राज्य की नींव रखी गई और नागरिकों के लिए न्याय, समानता, बंधुत्व, धर्म निरपेक्षता और गरिमामय जीवन की वैधानिक परिकल्पना की गई. राज्यपाल के अनुसार संविधान ही हमारा मार्गदर्शक है, जिसके सहारे देश का सर्वांगीण विकास की परी कल्पनाएं पूरी हो रही हैं. गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर राज्यपाल ने देश के उन तमाम शहीदों और विभूतियों का नमन किया. जिन्होंने आजादी के लिए अपने प्राण निछावर कर दिए.

ये भी देखें- चाईबासा हत्याकांड आग से खेलने का नतीजा: रघुवर दास

अपने संबोधन में राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने कहा ने कि झारखंड राज्य में विकास की रणनीति समावेशी न्यायोचित और सतत होने के साथ-साथ आर्थिक प्रगति पर आधारित होगी. झारखंड को देश के विकसित राज्यों की श्रेणी में लाने के लिए सभी लोगों क्षेत्रों और वर्गों को साथ लेकर चलना होगा और राष्ट्रीय हित को सबसे ऊपर रखते हुए सभी को अपनी भूमिका का निर्वहन करना होगा.

झारखंड में कानून का राज स्थापित रखना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है. राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि झारखंड भी अपने गठन और जनसंख्या के प्रतिशत के आधार पर एक युवा राज्य है. यहां के युवाओं के सामने बेरोजगारी एक ज्वलंत समस्या है. हमारी सरकार पंचायत, प्रखंड, जिला और राज्यस्तर पर व्याप्त रिक्तियों को जल्द से जल्द भरेगी. युवाओं को कौशल विकास से जोड़कर उन्हें स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध करवाएगी.

ये भी देखें- राज्यपाल से मिला बीजेपी का प्रतिनिधिमंडल, चाईबासा घटना की न्यायिक जांच की मांग

राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि महिला शक्ति झारखंड के ग्रामीण अर्थव्यवस्था की दूरी है. राज्य में अधिक से अधिक महिलाओं को स्वयं सहायता समूह से छोड़ कर उनका कौशल विकास कर उन्हें भी रोजगार से जोड़ने का कार्य किया जाएगा. सरकार आदिवासियों की आबादी और उनकी आकांक्षाओं के अनुरूप ट्राईबल सब प्लान तैयार करेगी.

निकाली गई आकर्षक झांकियां
गणतंत्र दिवस के अवसर विभिन्न विभागों ने झांकियां प्रदर्शित की गई. राज्य सरकार के विभिन्न विभागों की करीब डेढ़ दर्जन से अधिक झांकियां प्रदर्शित की गई.

Intro:Feed by live view...

देश के 71 वे गणतंत्र दिवस के अवसर पर रांची के एतिहासिक मोरहाबादी मैदान में झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने झंडा फहराया. देश के साथ ही झारखंड में 71 वें गणतंत्र दिवस की धूम है. डीजीपी, गृह सचिव और मुख्यसचिव की मौजूदगी में राज्यपाल ने परेड का निरीक्षण किया और सलामी ली.इस मौके पर राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए राज्य सरकार की उपलब्धियों और कार्ययोजना के बारे में विस्तार से चर्चा की.

मोराबादी मैदान में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने बताया कि आज ही के दिन हमारा देश एक गौरवशाली गणतंत्र के रूप में स्थापित हुआ था और हमने अपने देश के संविधान को पूर्णता के साथ अपनाया था। इसी संविधान के माध्यम से एक संप्रभु प्रजातंत्र राज्य की नींव रखी गई और नागरिकों के लिए न्याय, समानता ,बंधुत्व, धर्म निरपेक्षता और गरिमामय जीवन की की वैधानिक परिकल्पना की गई। राजपाल के अनुसार संविधान ही हमारा मार्गदर्शक है जिसके सहारे देश का सर्वांगीण विकास की परी कल्पनाएं पूरी हो रही हैं। गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर राज्यपाल ने देश के उन तमाम शहीदों और विभूतियों का नमन किया जिन्होंने आजादी के लिए अपने प्राण निछावर कर दिए।

अपने संबोधन में राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने बताया कि झारखंड राज्य में विकास की रणनीति समावेशी न्यायोचित और सतत होने के साथ-साथ आर्थिक प्रगति पर आधारित होगी। झारखंड को देश के विकसित राज्यों की श्रेणी में लाने के लिए सभी लोगों क्षेत्रों और वर्गों को साथ लेकर चलना होगा और राष्ट्रीय हित को सबसे ऊपर रखते हुए सभी को अपनी भूमिका का निर्वहन करना होगा। झारखंड में कानून का राज स्थापित रखना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि झारखंड भी अपने गठन और जनसंख्या के प्रतिशत के आधार पर एक युवा राज्य है ।यहां के युवाओं के सामने बेरोजगारी एक ज्वलंत समस्या है ।हमारी सरकार पंचायत ,प्रखंड ,जिला और राज्य स्तर पर व्याप्त रिक्तियों को जल्द से जल्द भरेगी। युवाओं को कौशल विकास से जोड़कर उन्हें स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध करवाएगी।

राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि महिला शक्ति झारखंड के ग्रामीण अर्थव्यवस्था की दूरी है राज्य में अधिक से अधिक महिलाओं को स्वयं सहायता समूह से छोड़ कर उनका कौशल विकास कर उन्हें भी रोजगार से जोड़ने का कार्य किया जाएगा सरकार आदिवासियों की आबादी और उनकी आकांक्षाओं के अनुरूप ट्राईबल सब प्लान तैयार करेगी।

निकाली गई आकर्षक झांकियां

गणतंत्र दिवस के अवसर  विभिन्न विभागों के द्वारा प्रदर्शित की गई। राज्य सरकार के विभिन्न विभागों की करीब डेढ़ दर्जन से अधिक झांकियां प्रदर्शित की गई. 

Body:1Conclusion:2
Last Updated : Jan 26, 2020, 12:00 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.