ETV Bharat / state

झारखंड कांग्रेस को जल्द मिलेगा नया अध्यक्ष, कांग्रेस झारखंड में लहराएगी अपना परचम: आरपीएन सिंह - झारखंड समाचार

झारखंड कांग्रेस राजीव गांधी की 75वीं जयंती को पूरे धूमधाम से मनाने की तैयारी में है. ऐसे में कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाने के लिए झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह भी जयंती पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में शिरकत करने रांची आए.

रांची में आरपीएन सिंह
author img

By

Published : Aug 19, 2019, 8:34 PM IST

रांची: झारखंड कांग्रेस आपसी मतभेदों को भुलाकर पूरे जोर-शोर से राजीव गांधी की 75वीं जयंती मनाने की तैयारी कर रही है. ऐसे में झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह भी इस अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए सोमवार को रांची आए. उनके आगमन पर बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका जमकर स्वागत किया.

देखें पूरी खबर

यह भी पढ़ें- रांची: आपसी मतभेदों को भुलाकर झारखंड कांग्रेस मनाएगी राजीव गांधी की 75वीं जयंती

इस दौरान उन्होंने कहा है कि जल्द ही झारखंड कांग्रेस को नया अध्यक्ष मिलेगा. कांग्रेस पार्टी संकल्पित है कि झारखंड से रघुवर दास की सरकार को उखाड़ फेंकेगी. उन्होंने कहा कि झारखंड की कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है, बच्चे अस्पतालों में दम तोड़ रहे हैं. बीजेपी जमीन के साथ छेड़खानी करने की कोशिश कर रही है और बिजली तक मुहैया कराने में असफल है. देश में सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार झारखंड में हो रहा है. ऐसे में हमारी पार्टी को विश्वास है कि कांग्रेस झारखंड में अपना परचम जरूर लहराएगी. महागठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा कि जब भी महागठबंधन पूर्ण रूप से हो जाएगा तो इसकी जानकारी दी जाएगी. वहीं इस मौके पर उन्होंने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्र के निधन पर श्रद्धांजलि देते हुए उनके प्रति संवेदना भी जाहिर की.

Intro:रांची.झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी आरपीएन सिंह झारखंड में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 75 वीं जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए सोमवार को रांची पहुंचे। उनके आगमन पर बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका जमकर स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कहा है कि जल्द ही झारखंड प्रदेश को नया अध्यक्ष मिलेगा।Body:सत्तारूढ़ बीजेपी के 65 पार के लक्ष्य को लेकर झारखंड प्रभारी आरपीएन सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी संकल्पित है कि झारखंड से रघुवर दास की सरकार को उखाड़ फेंकेंगे। उन्होंने कहा कि 65 पार का लक्ष्य बीजेपी का इसलिए है। क्योंकि यहां की कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। क्योंकि बच्चे अस्पतालों में दम तोड़ रहे हैं। बीजेपी जमीन के साथ छेड़खानी करना चाहती है। 24 घंटे बिजली मुहैया नहीं करवा पा रही है। देश में सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार झारखंड में हो रहा है। यहां के लोगों की जिंदगी नरक बन गई है। इसीलिए बीजेपी 65 पार की बात कर रही है।

Conclusion:वहीं उन्होंने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्र के निधन पर श्रद्धांजलि देते हुए संवेदना जाहिर की है। साथ ही महागठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा कि जब भी महागठबंधन पूर्ण रूप से हो जाएगा। तो इसकी जानकारी दी जाएगी। उन्होंने जल्द होने वाले विधानसभा चुनाव में ढाई महीने पीछे चल रहे कांग्रेस के सवाल पर कहा कि कांग्रेस पार्टी पिछले 5 वर्षों से झारखंड की समस्याओं को लेकर काम कर रही है और जन मुद्दों को सड़क से लेकर सदन तक उठा रही है। उन्होंने कहा कि झारखंड की जनता ने जो सपना देखा है। उसे हम हर हाल में साकार करेंगे।
ETV Bharat Logo

Copyright © 2025 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.