ETV Bharat / state

HAPPY BIRTHDAY DHONI: फार्म हाउस पहुंचे फैन्स को धोनी ने नहीं किया निराश, सेना के जवान से की विशेष मुलाकात - महेंद्र सिंह धोनी

महेंद्र सिंह धोनी आज अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस मौके पर फैंस उनके फार्म हाउस पर पहुंचे थे. धोनी अपने परिवार के साथ कार से फार्म हाउस पहुंचे तो प्रशंसकों ने उनकी गाड़ी को घेर लिया. धोनी ने कुछ पल के लिए रूककर अपने फैंस का अभिवादन स्वीकार किया.

mahendra singh dhoni
महेंद्र सिंह धोनी
author img

By

Published : Jul 7, 2021, 3:34 PM IST

Updated : Jul 7, 2021, 10:57 PM IST

रांची: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं. बेशक, माही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं, लेकिन उनका क्रेज बरकरार है. हर साल की तरह इस साल भी धोनी के कुछ फैंस केक लेकर रांची स्थित फार्म हाउस पर इस उम्मीद में जुटे कि धोनी का दीदार हो जाएगा. ऐसा हुआ भी.

धोनी अपने परिवार के साथ कार से फार्म हाउस पहुंचे तो प्रशंसकों ने उनकी गाड़ी को घेर लिया. लिहाजा, धोनी ने कुछ पल के लिए रूककर अपने फैंस का अभिवादन स्वीकार किया. फैंस के लिए इतना काफी था. प्रशंसकों ने धोनी के जन्मदिन का केक काटा और उनके दीर्घायु होने की कामना की.

देखें पूरी खबर

यह भी पढ़ें: माही@40: आज 40वां जन्मदिन मना रहे महेंद्र सिंह धोनी, सोशल मीडिया पर खूब बधाइयां दे रहे फैंस

धोनी को बिहार राजभवन से बुलावा

एक और वजह से महेंद्र सिंह धोनी के लिए आज का दिन खास रहा. जब उनके फार्म हाउस स्थित गेट के बाहर प्रशंसकों का जमावड़ा लगा था, उसी समय वर्दी में सेना का एक जवान आ पहुंचा और मेन गेट खटखटाने लगा. पलक झपकते ही गेट खुला और जवान फार्म हाउस में प्रवेश कर गया. हालांकि, सेना के जवान ने मीडिया को बताया कि वह किस मकसद से धोनी से मिलने आए थे.

mahendra singh dhoni
फार्म हाउस पहुंचे धोनी ने फैंस का अभिवादन स्वीकार किया.

दरअसल, बिहार के राजभवन में 15 जुलाई को सेना की तरफ से बुक लॉन्च सेरेमनी है. दरबार हॉल में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए सेना की तरफ से महेंद्र सिंह धोनी को निमंत्रण देने के लिए जवान पहुंचा था. यह निमंत्रण इसलिए था क्योंकि महेंद्र सिंह धोनी को भारतीय सेना में लेफ्टीनेंट कर्नल की मानद उपाधि मिली हुई है. वह अक्सर सेना के कार्यक्रम और ट्रेनिंग में भाग लेते रहते हैं.

mahendra singh dhoni
फार्म हाउस के बाहर केक काटते धोनी के प्रशंसक.

Last Updated : Jul 7, 2021, 10:57 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2025 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.