ETV Bharat / state

चक्रवाती तूफान यास का असरः रांची और सरायकेला में लॉकडाउन उल्लंघन का एक भी मामला नहीं

author img

By

Published : May 27, 2021, 11:26 AM IST

चक्रवाती तूफान का असर उन लोगों पर भी दिख रहा है, जो लॉकडाउन में बेवजह घर से बाहर निकल रहे थे. पुलिस के मुताबिक रांची, जमशेदपुर और सरायकेला में बुधवार को लॉकडाउन के उल्लंघन का एक भी मामला सामने नहीं आया.

ranchi
रांची में लॉकडाउन उल्लंघन में मामले हुए जीरो

रांची: चक्रवाती तूफान यास का असर झारखंड में लगे मिनी लॉकडाउन पर भी हुआ है. बुधवार को झारखंड के तीन प्रमुख शहरों रांची, जमशेदपुर और सरायकेला में लॉकडाउन उल्लंघन के एक भी मामले सामने नहीं आए.

ये भी पढ़े- झारखंड में चक्रवाती तूफान यास का इफेक्टः कोरोना वैक्सीनेशन 50 प्रतिशत से भी कम, जमशेदपुर में पूरी तरह बंद रहा

घरों से नहीं निकले लोग

चक्रवाती तूफान यास से झारखंड के अधिकांश जिले प्रभावित हैं. कई जिलों में तेज हवा के साथ झमाझम बारिश हो रही है. इस बारिश का असर राज्य में कोरोना के टीकाकरण अभियान के साथ-साथ जनजीवन पर भी पड़ा है, लेकिन झारखंड पुलिस के आंकड़े के अनुसार यास तूफान के कहर के कारण लोग घरों में दुबके हुए हैं.

तूफान से पहले रांची, जमशेदपुर और सरायकेला में जहां प्रतिदिन लाखों रुपए का जुर्माना वसूला जाता था, वहीं 26 मई को यानी बुधवार के दिन रांची, जमशेदपुर और सरायकेला में एक भी लॉकडाउन के उल्लंघन का मामला दर्ज नहीं किया गया.

क्या कहते है आंकड़े

झारखंड में बुधवार को स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह का उल्लंघन करने और बिना मास्क के लोगों से 3 लाख 23 हजार 550 रुपए जुर्माना वसूला गया. वहीं 455 जगह लॉकडाउन का उल्लंघन किया गया. राज्य के 895 स्थानों पर पुलिस की ओर से जांच अभियान चलाया गया. उल्लंघन मामले में 1 लाख 86 हजार 850 रुपये जुर्माना वसूला गया. साथ ही सार्वजनिक स्थान पर बिना मास्क पहने वाले 2,579 लोगों को जांच की गयी. बिना मास्क पहने लोगों से 1 लाख 36 हजार 700 रुपये वसूले गए.

बुधवार को स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह के उल्लंघन को लेकर राज्य में दो प्राथमिकी दर्ज की गयीं. वहीं लॉकडाउन लगने के बाद यह पहली बार है जब रांची, जमशेदपुर और सरायकेला में किसी से जुर्माना नहीं वसूला गया और ना ही किसी पर लॉकडाउन के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.