ETV Bharat / state

Jharkhand Corona Updates: 9 फरवरी को झारखंड में कोरोना के 318 नए मरीज मिले, नहीं गई किसी की जान

author img

By

Published : Feb 10, 2022, 6:45 AM IST

झारखंड में कोरोना संक्रमण की रफ्तार बेहद कम हो गयी है. बुधवार, 9 फरवरी को राज्य में 318 नए कोरोना संक्रमित मिले और 363 कोरोना संक्रमित ठीक हुए. अच्छी खबर है कि 9 फरवरी को एक भी कोरोना संक्रमित की मौत नहीं हुई है.

Jharkhand Corona Updates
झारखंड में कोरोना के 318 नए मरीज मिले

रांची: झारखंड में कोरोना संक्रमण की रफ्तार बेहद कम हो गयी है. बुधवार, 9 फरवरी को राज्य में 56,948 सैंपल की जांच में 318 नए कोरोना संक्रमित मिले और 363 कोरोना संक्रमित ठीक हुए. अच्छी खबर यह है कि 9 फरवरी को एक भी कोरोना संक्रमित की मौत नहीं हुई है. जिसके बाद झारखंड में एक्टिव केस की संख्या घट कर 2227 रह गयी और झारखंड में कोरोना से मौत का आंकड़ा 5314 पर बना है.

यह भी पढ़ें: चीन ने ओमीक्रोन के मामले बढ़ने के मद्देनजर बैस शहर में लगाया लॉकडाउन

राज्य के 17 जिलों में मिले नए संक्रमित: राज्य में बुधवार 9 फरवरी को 24 में से 17 जिलों में कोरोना के नए केस मिले हैं. चतरा, गिरिडीह, गुमला, लोहरदगा, कोडरमा, साहिबगंज और सरायकेला ऐसे 7 जिले हैं, जहां कोई नया कोरोना केस नहीं मिला है. 9 फरवरी 2022 को जहां-जहां नए केस मिले है उसमें सबसे ज्यादा. 101 नए कोरोना केस पूर्वी सिंहभूम में मिले हैं, उसके बाद रांची में 57 नए कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई है.

9 फरवरी 2022 को किस जिले में कितने नए केस मिले: स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को पूर्वी सिंहभूम में 101, रांची में 57, पलामू में 51, गढ़वा में 22, बोकारो में 21, खूंटी में 20, लातेहार में 15, सिमडेगा में 8, पश्चिमी सिंहभूम और रामगढ़ में 5-5, धनबाद में 4, जामताड़ा में 3, हजारीबाग में 2 और देवघर, दुमका, गोड्डा और पाकुड़ में 1-1 नए केस कोरोना के मिले हैं.

अलग-अलग जिलों में कोरोना संक्रमितों का हाल
शहरनए संक्रमित
पूर्वी सिंहभूम101
रांची57
पश्चिमी सिंहभूम05
गोड्डा01
गुमला00
देवघर01
कोडरमा00
धनबाद04
बोकारो21
गिरिडीह00
चतरा00
जामताड़ा03
दुमका01
सिमडेगा08
लोहरदगा00
पलामू51
रामगढ़05
गढ़वा22
हजारीबाग02
पाकुड़01
लातेहार15
साहिबगंज00
खूंटी20
सरायकेला00

कोरोना इंडिकेटर्स में झारखंड: झारखंड में बड़ी संख्या में रिकवरी से कोरोना इंडिकेटर्स में झारखंड की स्थिति लगातार सुधर रही है और यह सभी मानकों पर देश के राष्ट्रीय औसत से बेहतर है. राज्य में 7 डेज ग्रोथ रेट 0.08% है, वहीं 7 डेज डबलिंग रेट 822.73 दिनों का हो गया है. रिकवरी रेट भी 98.24% और मोर्टेलिटी रेट 1.22% है.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.