ETV Bharat / state

AICC के संविधान का उल्लंघन, कांग्रेस नेता संतोष कुमार सोनी को JPCC ने 6 वर्ष के लिए किया निष्कासित - कांग्रेस नेता संतोष कुमार सोनी पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के संविधान और नियम के अनुशासनात्मक का उल्लंघन करने के आरोप में संतोष कुमार सोनी को पार्टी से 6 वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया गया है. बता दें कि संतोष कुमार सोनी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में आप्त सचिव संजय कुमार दुबे पर विभाग में चल रहे भ्रष्टाचार में संलिप्त होने की आशंका जताई थी.

संतोष कुमार सोनी.
संतोष कुमार सोनी.
author img

By

Published : Jul 10, 2020, 9:08 PM IST

रांचीः भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के संविधान और नियम के अनुशासनात्मक का उल्लंघन करने के आरोप में संतोष कुमार सोनी को शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी की सदस्यता से अगले 6 वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया गया है. इसको लेकर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने संतोष कुमार सोनी को पत्र भेजा है.

इसे भी पढ़ें- कांग्रेस स्टेट हेड क्वार्टर में सभी बैठक पर रोक, बिना जरूरी काम के कार्यालय नहीं आने का निर्देश जारी

6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित
कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने पत्र में कहा है कि संतोष कुमार सोनी ने जानबूझकर कांग्रेस की प्रतिष्ठा को धूमिल किया है और अपने आप को एआईसीसी का सदस्य बताने का काम किया है. इसको लेकर कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता लाल किशोरनाथ शाहदेव ने बताया है कि उन्होंने खाद्य आपूर्ति विभाग और विभागीय मंत्री के आप्त सचिव संजय कुमार दुबे पर टेंडर घोटाला में संलिप्त होने का आरोप लगाया था. ऐसे में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा दिए गए समय पर वह आरोपों के पक्ष में कोई साक्ष्य और प्रमाण नहीं दे पाए, जिसके बाद कार्रवाई करते हुए उन्हें 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया गया है.

बता दें कि संतोष कुमार सोनी ने 5 जुलाई को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सह खाद्य आपूर्ति मंत्री रामेश्वर उरांव के आप्त सचिव संजय कुमार दुबे पर विभाग में चल रहे भ्रष्टाचार में संलिप्त होने की आशंका जताई थी. इसके बाद पार्टी की ओर से यह कार्रवाई की गई है.

For All Latest Updates

TAGGED:

ETV Bharat Logo

Copyright © 2025 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.