ETV Bharat / state

राष्ट्रीय जूनियर खो-खो प्रतियोगिता के लिए जामताड़ा की प्रिया मुर्मू का चयन, दीपक दुबे बने बालक टीम के कोच

author img

By

Published : Dec 25, 2022, 4:20 PM IST

41वीं राष्ट्रीय जूनियर खो-खो प्रतियोगिता के लिए झारखंड बालिका टीम में जामताड़ा की प्रिया मुर्मू का चयन किया गया (Jamtara Girl Selected In Jharkhand Kho Kho Team)है. वहीं जामताड़ा जिला खो-खो एसोसिएशन के महासचिव दीपक दुबे को झारखंड बालक टीम का कोच नियुक्त किया गया है.

Jamtara Girl Selected In Jharkhand Kho Kho Team
People Honoring Priya Murmu and Deepak Dubey

जामताड़ाः 26 दिसंबर से 30 दिसंबर तक पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में आयोजित होने वाली 41वीं राष्ट्रीय जूनियर खो-खो प्रतियोगिता में झारखंड की 15 सदस्यीय बालिका टीम में जामताड़ा की खिलाड़ी प्रिया मुर्मू का चयन हुआ (Selection For National Junior Kho Kho Competition) है. प्रिया संत एंथोनी स्कूल की छात्रा है. झारखंड बालिका खो-खो टीम में प्रिया का चयन होने से खो-खो संघ के पदाधिकारियों और स्कूल के शिक्षकों में खुशी की लहर है.

ये भी पढे़ं-ऑल इंडिया सीनियर नेशनल कैरम चैंपियनशिप में झारखंड का बेहतरीन प्रदर्शन, टीम को मिला चौथा स्थान

जूनियर राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए जामताड़ा की प्रिया मुर्मू का चयनः भारतीय खो-खो महासंघ और पश्चिम बंगाल खो-खो संघ के संयुक्त तत्वाधान में 26 दिसंबर से 30 दिसंबर तक पश्चिम बंगाल के हुगली में 41 वां राष्ट्रीय जूनियर खो-खो प्रतियोगिता आयेजित की जाएगी. वहीं इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जामताड़ा जिला खो-खो एसोसिएशन के महासचिव दीपक दुबे को झारखंड बालक वर्ग टीम का कोच नियुक्त (Kho Kho Jharkhand Boys Team Coach) किया गया है.

प्रिया मुर्मू और दीपक दुबे को किया गया सम्मानितः जामताड़ा जिला खो-खो एसोसिएशन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने समारोह का आयोजन कर खिलाड़ी प्रिया मुर्मू और राज्य टीम के कोच दीपक दुबे को पुष्पगुच्छ और माला पहनाकर सम्मानित किया. जिसमें मुख्य रूप से जामताड़ा जिला खो-खो एसोसिएशन के संरक्षक डीडी भंडारी, उपाध्यक्ष चंचल भंडारी, कोषाध्यक्ष राहुल कु सिंह, संयुक्त सचिव अनिश रंजन के अलावे प्रिया के माता-पिता और उनके परिवार के सदस्य भी उपस्थित थे.

राज्यस्तरीय जूनियर खो-खो प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों का चयनः जामताड़ा जिला खो-खो एसोसिएशन के सदस्यों ने बताया गया कि पिछले नौ दिसंबर से 11 दिसंबर तक पश्चिम सिंहभूम के चक्रधरपुर में आयोजित 16वीं राज्य स्तरीय जूनियर खो-खो प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर झारखंड राज्य टीम में 60 बालिका और 60 बालक खिलाड़ियों का चयन किया गया था.

रांची में हुआ था सलेक्शन ट्रॉयलः इन खिलाड़ियों को 17 दिसंबर से 23 दिसंबर तक रांची के खेल गांव स्थित अल्बर्ट एक्का खो-खो स्टेडियम में सात दिवसीय प्रशिक्षण सह सलेक्शन ट्रायल में 15 सदस्यीय बालिका टीम में जामताड़ा जिले की प्रिया मुर्मू का चयन किया गया है. यह जामताड़ा जिले के लिए गर्व का विषय है. जामताड़ा जिला खो-खो एसोसिएशन के महासचिव दीपक दुबे को बालक वर्ग के राज्य टीम के कोच नियुक्त किया गया है. उनके नेतृत्व में झारखंड राज्य खो-खो टीम राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शामिल होगी. यह जामताड़ा जिले के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.