ETV Bharat / state

हजारीबाग: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व पीएम राजीव गांधी की मनाई 76वीं जयंती

author img

By

Published : Aug 20, 2020, 7:17 PM IST

हजारीबाग में भारत रत्न से सम्मानित स्व. राजीव गांधी की 76वीं जयंती सद्भावना दिवस के रूप में मनाई गई. इस अवसर पर सादे समारोह में कार्यकर्ताओं ने स्व. राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए नमन और विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की.

Congress workers celebrate Rajiv Gandhi birth anniversary

हजारीबाग: जिले के बरही विधायक उमाशंकर अकेला के चौपारण स्थित आवास में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री सह सूचना क्रांति के जनक, देश के सबसे युवा पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न से सम्मानित स्व. राजीव गांधी की 76वीं जयंती सद्भावना दिवस के रूप में मनाई गई. इस अवसर पर सादे समारोह में कार्यकर्ताओं ने स्व. राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए नमन और विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की. इस अवसर पर अध्यक्ष विकाश यादव ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी देश की 21वीं सदी का सपना दिखाने वाले, संचार क्रांति और डिजिटल भारत के जनक थे. उन्हीं की सोच का परिणाम है कि आज भारत आगे है. वहीं, विधायक पुत्र सह युवा नेता रविशंकर अकेला ने कहा कि गांधी पंचायती राज की स्थापना, मतदान उम्र 18 वर्ष और पंचायती राज में सभी वर्गों को हक दिलाने, महिलाओं को उनका 33% आरक्षण दिलाने जैसे कई महत्वाकांक्षी निर्णय लिए थे.

हजारीबाग में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी की जयंती मनाई

ये भी पढ़ें: चतरा में भीड़ दिखा तालिबानी चेहरा, क्रूर लोगों ने 2 मासूमों को बांधकर बेरहमी से पीटा

भारत को विकसित देश बनाने में उनकी ओर से दिए गए महत्वपूर्ण योगदान को देश हमेशा याद रखेगा. जयंती के मौके पर प्रखंड अध्यक्ष विकाश यादव, विधायक पुत्र रविशंकर अकेला, निजी सचिव अजय राय, कांग्रेस मीडिया प्रभारी मनोज कुमार यादव, वरिष्ठ नेता नंदकिशोर यादव, जानकी यादव, मनोज सिंह, बालकिशुन यादव, सुखदेव यादव, रामफल सिंह, अभिमन्यु प्रसाद भगत, महेन्द्र साव, झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस के पूर्व महासचिव बैजू गहलौत, हेलाल अख्तर, मतीन खान, सुमन सिंह, रेवाली पासवान, अजय यादव, टुन्नू वर्णवाल, लाइक अहमद खान, टोनी सिंह मौजूद रहे. वहीं, महेश केसरी, विजय गुप्ता, दिलीप केसरी, राजेंद्र प्रसाद भगत, देवलाल साव, विकास गुप्ता, बीरबल साहू, महेंद्र दांगी, ओम सिंह, प्रह्लाद सिंह, करुणा चंद्रवंशी, नकीब खान, यदुनंदन यादव, हीरा सिंह, पंकज कुमार, विकास कुमार भुइयां, केशरी नायक, साहिल रजा, नीरज सिंह, डिंपू जैन, अशोक सिंह, मनु सिंह, अजय केशरी, कार्तिक भुइयां, धीरेंद्र दांगी, बरह्मदेव यादव, सत्यानंद यादव, उदय कुमार यादव, भोला राणा, रोहन यादव, रमेश सहाय, राजेश कुमार केशरी ने भी श्रद्धासुमन अर्पित किए.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.