ETV Bharat / state

Jamshedpur News: चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग पर जमशेदपुर में जश्न, महानगर भाजयुमो ने बांटी मिठाई

author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : Aug 24, 2023, 1:21 PM IST

Updated : Aug 24, 2023, 1:41 PM IST

चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग पर जमशेदपुर में जश्न का माहौल नजर आया. भाजयुमो जमशेदपुर महानगर ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर जमकर आतिशबाजी की और लोगों बीच मिठाई बांटकर जश्न मनाया.

BJYM Jamshedpur Metropolitan workers celebrate successful landing of Chandrayaan 3
जमशेदपुर

जमशेदपुरः इसरो ने चांद पर चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग कर पूरे विश्व में इतिहास रच दिया है. बुधवार शाम चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव में सफलतापूर्वक उतर कर चंद्रयान 3 ने सॉफ्ट लैंडिंग की. यह उपलब्धि हासिल करने वाला भारत पहला देश बना है. आज पूरा देश इसरो और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल प्रयासों पर बधाई दे रहा है. प्रत्येक भारतवासी चंद्रयान 3 की सॉफ्ट लैंडिंग की सफलता पर गर्व अनुभव कर रहा है. यह कहना है भाजयुमो जमशेदपुर महानगर के कार्यकर्ताओं का.

इसे भी पढ़ें- चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर युवाओं ने निकाली तिरंगा यात्रा, वैज्ञानिक सोहन यादव की माता को लोगों ने दी बधाई

जमशेदपुर में इस ऐतिहासिक सफलता पर जश्न का माहौल है. बुधवार शाम को चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग होने पर भाजयुमो जमशेदपुर महानगर के द्वारा साकची गोलचक्कर पर लोगों के बीच लड्डू का वितरण किया और जमकर आतिशबाजी की गई. भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमित अग्रवाल के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव विशेष रूप से मौजूद रहे. इस दौरान युवा कार्यकर्ताओं ने शानदार आतिशबाजी कर एवं हाथों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लेकर नारे लगाकर साकची गोलचक्कर गुंजायमान कर दिया. कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह के साथ आमजनों को लड्डू खिलाकर इस गौरवपूर्ण पल पर बधाई दी और खुशियां साझा की.

इस अवसर पर उपस्थित भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने इसरो के वैज्ञानिकों एवं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत पूरे भारतवासियों को बधाई देते हुए कहा कि चंद्रयान-3 ने देश के युवाओं को अंतरिक्ष के प्रति प्रोत्साहित किया है. वैज्ञानिकों की इस उपलब्धि से आज पूरा देश अपने देश के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी पर गर्व कर रहा है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व और मार्गदर्शन में इसरो के वैज्ञानिकों ने जो कर दिखाया उसे कोई और नहीं कर सका. जिलाध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा कि यह ऐतिहासिक अवसर का साक्षी बनना हम सबके लिए गौरव की बात है. चंद्रयान-3 मिशन की सफलता और इसके सफल लैंडिंग से पता चलता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में कुछ भी नामुमकिन नहीं है. हम कुछ भी कर सकते हैं और देश के सपनों को साकार कर सकते हैं. इस दौरान भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमित अग्रवाल, अभिमन्यु सिंह चौहान, चंदन चौबे, समेत दर्जनों कार्यकर्ता व आमजन मौजद रहे.

लोयोला स्कूल जमशेदपुर में जश्नः दोपहर को स्कूल की छुट्टी के साथ ही शाम को दोबारा स्कूल आने को कहा, इसपर बच्चे घर जाने को लालायित नहीं दिखे. जमशेदपुर के लोयोला स्कूल के प्रांगण में स्थित फेजी ऑडिटोरियम में चंद्रयान 3 की सॉफ्ट लैंडिंग का सीधा प्रसारण किया गया. जहां छात्र छात्राओं ने प्राचार्य फादर विनोद फर्नांडीस, उप प्राचार्या जयंती शेषाद्री और अन्य टीचरों के साथ बैठकर चंद्रयान-3 की साॅफ्ट लैंडिंग लाइव देखा. फादर विनोद फर्नांडीस ने इसे अविस्मरणीय और देश के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया.उन्होंने कहा कि देश के गौरवपूर्ण क्षण को बच्चे एक साथ देखकर गौरवान्वित होने के साथ साथ प्रेरित हों, इसी उद्देश्य को लेकर आज लाइव दिखाने की व्यवस्था की गई.

रघुवर दास ने दी बधाईः भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने चंद्रयान 3 मिशन की अभूतपूर्व सफलता और सफल लैंडिंग पर झारखंड समेत देशवासियों को बधाई दी. उन्होंने मिशन की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि 21वीं सदी के आधुनिक भारत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शिता और मजबूत इक्षाशक्ति के कारण आज भारत ने पूरी दुनिया में इतिहास रचा है. यह क्षण गौरवान्वित करने वाला है. यह ऐतिहासिक उपलब्धि देश के महान वैज्ञानिकों के अथक परिश्रम का प्रतीक है. पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के सभी वैज्ञानिकों के सफल प्रयासों की सराहना करते हुए उनकी प्रतिभा को नमन किया और बधाई दी है.

Last Updated : Aug 24, 2023, 1:41 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.