ETV Bharat / state

दुमका में अर्जुन मुंडा ने बीजेपी कार्यक्रम में की शिरकत, कहा- 738 स्थानों पर खोले जाएंगे एकलव्य मॉडल स्कूल

author img

By

Published : Sep 24, 2022, 4:33 PM IST

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा दुमका पहुंचे (Arjun Munda in Dumka), जहां उन्होंने बीजेपी एसटी मोर्चा के प्रशिक्षण शिविर (Training camp of BJP ST Morcha) में शिरकत की. मंत्री ने शिविर में भाजपा कार्यकर्ताओं को उनकी जिम्मेदारी के प्रति सजग किया. साथ ही यह जानकारी दी कि देशभर में 738 स्थानों पर एकलव्य मॉडल स्कूल खोले जाएंगे.

training camp of BJP ST Morcha
training camp of BJP ST Morcha

दुमका: भारत सरकार के जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा शनिवार को दुमका पहुंचे. जहां उन्होंने शहर के सिटी गार्डन में आयोजित तीन दिवसीय झारखंड भाजपा के अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रशिक्षण शिविर में शिरकत की. इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर मौजूद एसटी मोर्चा के राज्य और जिला स्तर के पदाधिकारियों को उनके कर्तव्यों की जानकारी दी और कहा कि 'आप समाज के विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें, लोगों के बीच में रहें. इससे लोग आपके करीब आएंगे और इसका सीधा लाभ भारतीय जनता पार्टी को होगा.'

इसे भी पढ़ें: BJP प्रदेश पदाधिकारियों की बैठकः बीजेपी का मिशन 2024 पर प्रभारी लक्ष्मीकांत बाजपेयी बना रहे रणनीति

अपने संबोंधन में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने क्या कहा: केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने अपने संबोधन में कहा कि आप सभी आदिवासी समाज से आने वाले भाजपा के कार्यकर्ता हैं. आप पार्टी की नीतियों सिद्धांतों को अपनाएं और इसे जन जन तक पहुंचाएं. उन्होंने कहा अपनी पार्टी के प्रति आपकी जिम्मेदारी तो है ही, साथ ही आदिवासी समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक उनसे जुड़ी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाना भी है. चाहे वे कितने भी सुदूरवर्ती या दुर्गम स्थानों में क्यों न रहते हों. खासकर केंद्र सरकार की जनजातीय मंत्रालय के द्वारा उनके लिए किए जा रहे काम का लाभ उन्हें शत प्रतिशत मिले यह सुनिश्चित करना है.

देखें पूरी खबर

देशभर में खोले जाएंगे 738 स्थानों पर एकलव्य मॉडल विद्यालय: केद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने अपने मंत्रालय के कार्यालयों की जानकारी देते हुए कहा कि पूरे देश में 738 स्थानों पर हम एकलव्य मॉडल खोलने जा रहे हैं. इससे आदिवासी समाज के बच्चों को काफी लाभ मिलेगा. उन्होंने कहा अगर हमें एक सभ्य-शिक्षित-जागरूक समाज की स्थापना करनी है तो इसका सबसे बड़ा साधन शिक्षा है. उन्होंने कहा कि देश की साढ़े दस करोड़ आदिवासी समाज के लोगों के उत्थान के लिए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कटिबद्ध हैं और काफी कार्य किये जा रहे हैं.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.