ETV Bharat / city

हर महीने 2 दिन तेजस्वी यादव करेंगे झारखंड का दौरा, प्रदेश में आरजेडी को मजबूती देने की कवायद

author img

By

Published : Aug 19, 2021, 5:58 PM IST

राष्ट्रीय जनता दल झारखंड में खोई साख को मजबूत करेगी. इसके लिए आरजेडी लगातार कवायद कर रही है. आरजेडी नेता और बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव हर महीने दो दिन झारखंड में प्रवास करेंगे. जिसमें संगठन की मजबूती पर चर्चा की जाएगी.

rjd-leader-tejashwi-yadav-will-visit-jharkhand
झारखंड आरजेडी

रांचीः राष्ट्रीय जनता दल झारखंड में एक बार फिर से अपनी पुरानी साख को वापस पाने की कवायद में जुट गया है. जिसको लेकर बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पटना में झारखंड राजद से जुड़े झारखंड के पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक और पार्टी के नेताओं के साथ बैठक की. वहां से लौटकर पार्टी पदाधिकारियों ने प्रेस वार्ता कर बताया कि पार्टी नेता तेजस्वी यादव हर महीने झारखंड का दौरा करेंगे.

इसे भी पढ़ें- झारखंड RJD के नेताओं संग तेजस्वी यादव ने की मीटिंग, संगठन विस्तार पर की चर्चा

इस बैठक में संगठन को मजबूत करने के लिए विचार-विमर्श किया गया. इसके साथ ही पार्टी के कई लोगों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं. जिसके बाद झारखंड प्रदेश कार्यालय में पार्टी में नया दायित्व दिए जाने को लेकर नवनियुक्त पदाधिकारियों का रांची स्थित पार्टी ऑफिस में उनका स्वागत किया गया. इसके साथ ही झारखंड में राष्ट्रीय जनता दल एक बार फिर से कैसे मजबूत हो इसको लेकर चर्चा की गई.

देखें पूरी खबर

पटना में राष्ट्रीय जनता दल की बैठक में भाग लेने के बाद झारखंड पहुंचे राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने बताया कि झारखंड में राष्ट्रीय जनता दल काफी मजबूत स्थिति में है. आने वाले दिनों में झारखंड में राष्ट्रीय जनता दल एक मजबूत स्थिति में होगी, इसको लेकर पार्टी लगातार काम करेगी.

उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में झारखंड में राष्ट्रीय जनता दल 25 से 30 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. इसको लेकर बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव हर महीने, महीने की तीसरी रविवार को रांची आएंगे और 2 दिन झारखंड दौरे पर रहेंगे. उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करने को लेकर विधानसभा से लेकर गांव तक कार्यकर्ताओं और पार्टी से जुड़े लोगों को नया दायित्व देंगे.

जिससे आने वाले विधानसभा चुनाव तक पार्टी एक मजबूत स्थिति में आ सके. उन्होंने बताया कि पार्टी को मजबूती प्रदान करने को लेकर तेजस्वी यादव ने पूर्व विधायक संजय प्रसाद यादव को पार्टी का प्रधान महासचिव का दायित्व दिया है, वहीं पूर्व मंत्री सुरेश पासवान को संसदीय बोर्ड का अध्यक्ष बनाया गया है.

RJD leader Tejashwi Yadav will visit Jharkhand
नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत

पार्टी में नया दायित्व दिए जाने के बाद पूर्व विधायक संजय प्रसाद यादव ने कहा कि झारखंड में आरजेडी बहुत ही मजबूत स्थिति में शुरू से रहा है. आज भी गांव में अगर जाकर देखा जाए तो हर एक लोगों के मन में राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को लेकर श्रद्धा और संवेदना है. उन्होंने कहा कि भले ही पार्टी स्तर पर संगठन को मजबूत करने में थोड़ा सा पीछे हैं.

इसे भी पढ़ें- झारखंड राजद में घमासान, जल्द पार्टी छोड़ेंगे राजेश यादव, 40 सालों से लालू के थे करीबी

लेकिन आने वाले दिनों में निश्चित रूप पर राष्ट्रीय जनता दल एक मजबूत स्थिति में रहेगी. उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव जिस तरीके से राष्ट्रीय जनता दल से जुड़े झारखंड के पूर्व मंत्री और पूर्व विधायकों को तरजीह और जिम्मेदारी दी गई है, उससे निश्चित रूप से पार्टी एक मजबूत स्थिति में जाएगी.

झारखंड राजद में नया उत्साह दिखा

पटना में राष्ट्रीय जनता दल के पटना स्थित बिहार प्रदेश कार्यालय में पार्टी की विशेष बैठक हुई. जिसमें झारखंड प्रदेश राजद के पदाधिकारी शामिल हुए, बैठक की अध्यता नेता प्रतिपक्ष, बिहार तेजस्वी यादव ने की. उन्होंने झारखंड में पार्टी और सरकार के कामकाज के बारे में जानकारी ली. पार्टी पदाधिकारियों ने उन्हें विस्तार से झारखंड में संगठन की तरफ से किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.