ETV Bharat / city

झारखंड कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बने राजेश ठाकुर, कहा- एक अच्छी टीम बनी है

author img

By

Published : Aug 27, 2019, 5:40 PM IST

झारखंड कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद राजेश ठाकुर ने कांग्रेस की राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी और झारखंड कांग्रेस के प्रभारी आरपीएन सिंह को धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा कि बड़ी जिम्मेदारी दी गई है. पूरी मुस्तैदी और मजबूती से विधानसभा चुनाव की तैयारी में हम लग जाएंगे.

राजेश ठाकुर

नई दिल्ली: झारखंड कांग्रेस का नया अध्यक्ष रामेश्वर उरांव को बनाया गया है. साथ में पांच कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए हैं, जिनमें राजेश ठाकुर, इरफान अंसारी, मानस सिन्हा, संजय पासवान और कमलेश महतो शामिल हैं. राजेश ठाकुर ने कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद ईटीवी भारत से की खास बातचीत.

राजेश ठाकुर से बातचीत करते संवाददाता शशांक कुमार

विधानसभा चुनाव की तैयारी
राजेश ठाकुर ने कांग्रेस की राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी और झारखंड कांग्रेस के प्रभारी आरपीएन सिंह को धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्हें एक बड़ी जिम्मेदारी दी है. उन्होंने कहा कि झारखंड विधानसभा चुनाव नजदीक है, हम लोग पूरी मुस्तैदी और मजबूती से विधानसभा चुनाव की तैयारी में लग जाएंगे.

'कांग्रेस की अंदरूनी कलह अब खत्म हो जाएगी'
उन्होंने कहा कि झारखंड में कांग्रेस में अंदरूनी कलह जो चल रहा था अब वह पूरी तरह से समाप्त हो जाएगा. एक बहुत अच्छी टीम बनी है, जो कांग्रेस को मजबूत बनाने का काम करेगी.

ये भी पढ़ें- रामेश्वर उरांव सहित पांचों कार्यकारी अध्यक्षों ने सोनिया गांधी से की मुलाकात, आगामी विस चुनाव पर चर्चा

'भाजपा सरकार झारखंड में हर मोर्चे पर फेल'
राजेश ठाकुर ने कहा कि भाजपा 65 प्लस का टारगेट रखी हुई है, लेकिन भाजपा 15 सीट से ज्यादा विधानसभा चुनाव में नहीं जीत पाएगी. भाजपा सरकार झारखंड में हर मोर्चे पर फेल साबित हुई है. उन्होंने कहा कि जुमलेबाजी करने से चुनाव नहीं जीत जाता कोई.

Intro:झारखंड कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बने राजेश ठाकुर, बोले- मजबूती से कांग्रेस को विस चुनाव हम लोग लड़वायेंगे

नयी दिल्ली- झारखंड कांग्रेस का नया अध्यक्ष रामेश्वर उरांव को बनाया गया है कल, साथ में पांच कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए हैं, राजेश ठाकुर, इरफान अंसारी, मानव सिन्हा, संजय पासवान कमलेश महतो को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है, राजेश ठाकुर ने कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद ईटीवी भारत से बातचीत की

Body:उन्होंने कहा कि कांग्रेस की राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी जी, झारखंड कांग्रेस के प्रभारी आरपीएन सिंह को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने मेरे जैसे कार्यकर्ता को एक बड़ी जिम्मेदारी दी, झारखंड विधानसभा चुनाव नजदीक है, हम लोग पूरी मुस्तैदी और मजबूती से विधानसभा चुनाव की तैयारी में लग जाएंगे

उन्होंने कहा कि जिन लोगों को जिम्मेदारी मिली है उन लोगों का काम है चुनाव लड़वाना, जिन लोगों को जिम्मेदारी मिली है खुद चुनाव लड़ना उनका काम नहीं है उनका काम पार्टी को अच्छे से चुनाव लड़वाना है

Conclusion:उन्होंने कहा कि झारखंड में कांग्रेस में अंदरूनी कलह जो चल रहा था अब वह पूरी तरह से समाप्त हो जाएगा, एक बहुत अच्छी टीम बनी है जो कांग्रेस को मजबूत बनाने का काम करेगी, भाजपा 65 प्लस का टारगेट रखी हुई है लेकिन भाजपा 15 सीट से ज्यादा विधानसभा चुनाव में नहीं जीत पाएगी, भाजपा सरकार झारखंड में हर मोर्चे पर फेल साबित हुई है, जुमलेबाजी करने से चुनाव नहीं जीत जाता कोई
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.