रांची: झारखंड में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. इसके रोकथाम के लिए राज्य सरकार लगातार पहल कर रही है. सभी जगहों पर कोविड-19 गाइडलाइन का पालन कराने के लिए जिला प्रशासन की टीम दिन रात मेहनत कर रही है. पिछले 24 घंटे में झारखंड में कोरोना के 5,741 नए मामले पाए गए. राजधानी रांची में सबसे अधिक 1,364 केस आए हैं. शुक्रवार को झारखंड में कोरोना से 63 लोगों की जान चली गई.

शुक्रवार को हजारीबाग में 320, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) 810, बोकारो में 298, देवघर में 120, गुमला में 174, कोडरमा में 228, पलामू में 250, रामगढ़ में 448, साहिबगंज में 118, सरायकेला में 95, सिमडेगा में 76 और वेस्ट सिंहभूम (चाईबासा) में 119 मरीज पाए गए हैं.

29,35,516 लोगों को दी गई वैक्सीन
शुक्रवार को 33,497 लोगों को कोरोना वैक्सीन दी गई है. पूरे राज्य में अब तक 29,35,516 लोगों को वैक्सीन दी गई है. इसमें 25,33,007 लोगों को पहला डोज और 4,02,509 लोगों को दूसरा डोज दिया गया है.

अब तक 1,778 लोगों की गई जान
राज्य में अब तक कुल 1,778 लोगों ने कोरोना की वजह से जान गंवा दी है. पिछले 24 घंटे में कोरोना से 63 लोगों की जान गई है. वर्तमान में झारखंड का रिकवरी रेट गिरकर 76.30% पर पहुंच गया है.