ETV Bharat / city

ऊर्जा विभाग में कई पदाधिकारियों का फेरबदल, JBVNLके कई अधिकारी हुए इधर से उधर

author img

By

Published : Oct 21, 2020, 10:11 PM IST

झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के कई अधिकारियों का तबादला किया गया है. जिनमें रांची, जमशेदपुर, देवघर और गढ़वा के पदाधिकारी शामिल हैं. सरकार का मानना है कि इससे बिजली की समस्या को जल्द से जल्द दुरुस्त किया जा सकेगा.

Ministry of Jharkhand
झारखंड मंत्रालय

रांची: ऊर्जा विभाग ने राज्य सरकार के निर्देश पर कई पदाधिकारियों का फेरबदल किया है. ऊर्जा विभाग के द्वारा झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के कई अधिकारियों को राज्य के विभिन्न जिलों में स्थानांतरित किया है तो वहीं कई अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी दिया.

रांची के महाप्रबंधक सह मुख्य अभियंता संजय कुमार को डाल्टनगंज का महाप्रबंधक सह मुख्य अभियंता के रूप में स्थानांतरण किया गया. देवघर के विद्युत अधीक्षण अभियंता शुभंकर झा को गढ़वा जिले में विद्युत अधीक्षण अभियंता के रूप में स्थानांतरित किया गया है. रांची के विद्युत अधीक्षण अभियंता प्रभात कुमार को अतिरिक्त प्रभार देते हुए महाप्रबंधक सह मुख्य अभियंता पद पर रांची में ही पदभार दिया गया है. गढ़वा के विद्युत अधीक्षण अभियंता मनोज झा को उप महाप्रबंधक विद्युत अधीक्षण अभियंता के रूप में स्थानांतरित किया गया.

जमशेदपुर के अधीक्षण अभियंता सुधांशु कुमार को स्थानांतरित करते हुए तत्काल प्रभाव से रांची के निगम मुख्यालय में पदस्थापित किया गया. देवघर विद्युत आपूर्ति प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता दीनानाथ साहू को अतिरिक्त प्रभार देते हुए विद्युत आपूर्ति अंचल देवघर में ही विद्युत अधीक्षण अभियंता के रूप में पदभार दिया गया है. विद्युत कार्यपालक अभियंता सरताज कुरैशी को देवघर प्रमंडल से स्थानांतरित करते हुए मधुपुर प्रमंडल में विद्युत कार्यपालक अभियंता के रूप में पदस्थापित किया गया.

ये भी पढ़ें- शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की हालत स्थिर, सेहत में सुधार के बाद आगे की प्रक्रिया पर होगा विचार: डॉ. सुरेश राव

आपूर्ति और वितरण के विद्युत कार्यपालक अभियंता अरविंद कुमार अमर को रांची से स्थानांतरित करते हुए विद्युत कार्यपालक अभियंता देवघर पदस्थापित किया गया. कनीय विद्युत अभियंता अमित कुमार महतो को मनोहरपुर से स्थानांतरित करते हुए रातू के चट्टी में कनीय विद्युत अभियंता के रूप में पदस्थापित किया गया है. बिजली की समस्या को दुरुस्त करने के लिए पदाधिकारियों को बेहतर जिम्मेदारियां देने के साथ सरकार की तरफ से उन्हें स्थानांतरित करते हुए नये जगहों पर पदस्थापित किया गया है.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.