ETV Bharat / city

बाहरी मजदूरों की भी झारखंड सरकार को है फिक्र, दूधमुंहे बच्चे समेत परिवार को मिला दूध-भोजन

author img

By

Published : Apr 5, 2020, 9:01 PM IST

ओडिशा राज्य के कुछ लोगों के गढ़वा जिले के बरगढ़ प्रखंड के महुआ टीकर गांव में फंसे होने की सूचना मिली. परिवार में एक छोटा बच्चा भी था. वहीं सरकार और प्रशासन के पदाधिकारियों ने उन्हें दूध औक खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाया.

Corona virus Update jharkhand, Corona virus Jharkhand, corona in jharkhand, india lockdown, jharkhand lockdown, No Entry in Village of dumka , झारखंड में कोरोना, भारत लॉकडाउन, झारखंड लॉकडाउन, झारखंड में कोरोना वायरस अपडेट
जरुरतमंद को मिला अनाज

रांची: झारखंड सरकार सिर्फ झारखंडवासियों का ही नहीं, बल्कि दूसरे राज्यों के वैसे मजदूरों का भी ख्याल रख रही है जो इस लॉकडाउन के दौरान अपने घर से दूर फंस गए हैं. कुछ ऐसी ही मदद सरकार और प्रशासन की ओर से मजदूर परिवार को की गई. जिससे भूखे बच्चे को दूध और मजदूर परिवार को भरपेट खाना मिल सका. इस मदद पर उस परिवार ने सरकार और प्रशासन के पदाधिकारियों के प्रति आभार जताया.

सरकार ने की मदद
दरअसल, ओडिशा राज्य के कुछ लोगों के गढ़वा जिले के बरगढ़ प्रखंड के महुआ टीकर गांव में फंसे होने की सूचना मिली. जानकारी मिली कि इस परिवार के साथ एक छोटा बच्चा है, जो 3 महीने का है. लेकिन पैसे के अभाव में 4 दिनों से उसे दूध नहीं दिया जा सका है. यह बात अनुमंडल पदाधिकारी के संज्ञान में आने पर तुरंत उसे लैक्टोजेन 1और बिस्किट समेत जरूरी खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराया गया. इसके साथ ही मजदूर परिवार को मुख्यमंत्री दाल भात केंद्र में भोजन भी उपलब्ध कराया गया.

ये भी पढ़ें- कोरोना संकट: पुलिस की रसोई है खास, भूखे पेट को दे रही राहत

झारखंड सरकार और प्रशासन को दिया धन्यवाद
बता दें कि झारखंड सरकार बाहर से आए मजदूरों की सहायता के लिए भी लगातार काम कर रही है. गढ़वा में सरकार के किए गए इस मदद के बाद मजदूर परिवार ने झारखंड सरकार और प्रशासन के पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया है.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.