ETV Bharat / city

झारखंड कांग्रेस का प्रखंड स्तरीय संवाद कार्यक्रम, पार्टी के सशक्तिकरण पर जोर

author img

By

Published : Apr 24, 2022, 7:24 PM IST

झारखंड में कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए कांग्रेस संगठन सशक्तिकरण अभियान (congress organization empowerment campaign ) चला रही है. जिसके तहत इस प्रखंड स्तरीय संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. इसी कड़ी में रांची के कांग्रेस भवन में संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

ranchi news
ranchi news

रांची: झारखंड में कांग्रेस संगठन सशक्तिकरण अभियान (congress organization empowerment campaign ) चला रही है. इसी के तहत रांची कांग्रेस भवन में संवाद का आयोजन किया गया. मौके पर वक्ताओं ने एक दूसरे को जानने, भाजपा के सोशल मीडिया पर किये जा रहे दुष्प्रचार का जवाब देने, कांग्रेस की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने, बेरोजगारी, देश की आर्थिक स्थिति से लोगों को अवगत कराने, महंगाई पर लोगों को जागरूक करने सहित कई मुद्दों पर चर्चा कर रही है. वहीं झारखंड कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता राजीव रंजन ने कहा कि संगठन शिथिल न पड़े और कार्यकर्ता एक दूसरे से जुड़े रहे. साथ ही संवाद बना रहे, इसलिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है.

देखें पूरी खबर

इसे भी पढ़ें: झारखंड के 320 प्रखंडों में कांग्रेस का संवाद कार्यक्रम, पार्टी को मजबूत करने के लिए चलेगा संगठन सशक्तिकरण अभियान

राज्य के 320 प्रखंडों में हो रहा संवाद: झारखंड की सत्ता में शामिल होने के बावजूद कांग्रेस लगातार संगठन विस्तार की कोशिश कर रही है. प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी अविनाश पांडे के आगमन के बाद से प्रमंडलीय सम्मेलन, चिंतन शिविर, सदस्यता अभियान के बाद जिला स्तरीय संगठन सशक्तिकरण अभियान के बाद अब प्रखंड स्तरीय संवाद कार्यक्रम का आयोजन राज्य भर में किया गया है. राज्यभर में आज कांग्रेस के सभी प्रखंड स्तरीय मुख्यालयों में अलग अलग समय पर कांग्रेस के सभी विंग के कार्यकर्ताओं ने एक साथ संवाद किया. कांग्रेस पार्टी की नई पीढ़ी ने पुराने पीढ़ी के नेताओं को सम्मानित किया और आशीर्वाद लिया.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.