ETV Bharat / city

माही को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं, धोनी के बचपन के कोच ने कहा- वो वर्ल्ड कप की ट्रॉफी फिर लाएंगे

author img

By

Published : Jul 7, 2019, 10:35 AM IST

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और विकेट कीपर महेंद्र सिंह धोनी का शनिवार को जन्मदिन है. इस मौके पर रांची में उनके चाहने वालों के साथ-साथ बचपन के कोच केशव रंजन बनर्जी ने भी माही को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं दी हैं.

महेंद्र सिंह धोनी

रांची: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और विकेट कीपर महेंद्र सिंह धोनी ने एक और पड़ाव पार कर लिया है. देश के युवा क्रिकेट प्रेमियों के दिल की धड़कन बन चुके माही रविवार को 38 साल के हो गए हैं. माही का जन्म 7 जुलाई 1981 को रांची में हुआ था.

देखें वीडियो

माही का जन्मदिन
इस बीच महेंद्र सिंह धोनी अपना जन्मदिन इंग्लैंड में मना रहे हैं. बदा दें कि इन दिनों इंग्लैंड में आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 टूर्नामेंट जारी है. रांची में उनके चाहने वालों के साथ-साथ बचपन के कोच केशव रंजन बनर्जी ने भी माही को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं दी है.

आदर्श खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर
महेंद्र सिंह धोनी का जन्म रांची में हुआ था. उस समय झारखंड, बिहार हुआ करता था. धोनी के माता पिता मूल रूप से उत्तराखंड के रहने वाले हैं, जो रांची में आकर बस गए. धोनी की एक बहन है, जिनका नाम जयंती है और एक भाई है जिनका नाम नरेंद्र है. धोनी बचपन से ही आदर्श खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर को मानते हैं.

7 जुलाई 1981 को हुआ धोनी का जन्म
साथ ही बॉलीवुड की बात किया जाए तो उनकी पहली पसंद अमिताभ बच्चन हैं. धोनी के पिता का नाम पान सिंह और माता देवकी देवी हैं. 7 जुलाई 1981 को धोनी का जन्म हुआ और बचपन से ही धोनी खेल के प्रति काफी एक्टिव रहे हैं. खेल में रुचि रखने वाले धोनी को खुद पता नहीं था कि आगे जाकर वह भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान बनेंगे.

ये भी पढ़ें- अंधविश्वास! डायन के शक में भगिनी ने मौसी की कर दी हत्या, त्रिशूल से किए कई वार

जन्मदिन की शुभकामनाएं
इस विशेष मौके पर बधाइयों का तांता लगा हुआ है. ऐसे में धोनी के बचपन के कोच केशव रंजन बैनर्जी ने धोनी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं. केशव कहते हैं कि माही पूरे देशवासियों के साथ-साथ अपने लिए भी तोहफे के रूप में वर्ल्ड कप की ट्रॉफी जरूर लाएंगे. राज्य और शहर का नाम रोशन करने वाला इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी विश्व पटल पर देश का नाम भी रोशन कर रहे हैं और उनको ईटीवी भारत की ओर से भी उनके जन्मदिन के अवसर पर ढेरों शुभकामनाएं.

Intro:रांची।

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी ने आज और एक पड़ाव पार कर लिया है देश के युवा क्रिकेट प्रेमियों के दिल की धड़कन बन चुके माही आज 38 साल के हो गए हैं. माही का जन्म 7 जुलाई 1981 को रांची में हुआ था इस बीच महेंद्र सिंह धोनी अपना जन्मदिन इंग्लैंड में मना रहे हैं .गौरतलब है कि इन दिनों इंग्लैंड में आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 टूर्नामेंट जारी है. रांची में उनके चाहने वालों के साथ साथ बचपन के गुरु केशव रंजन बनर्जी ने भी माही को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं दी है.

Body:महेंद्र सिंह धोनी का जन्म रांची में हुआ था उस समय झारखंड , बिहार हुआ करता था. धोनी के माता पिता मूल रूप से उत्तराखंड के रहने वाले हैं जो रांची में आकर बस गए .धोनी की एक बहन है जिनका नाम जयंती है और एक भाई है जिनका नाम नरेंद्र है. धोनी बचपन से ही आदर्श खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर को मानते हैं साथ ही बॉलीवुड की बात किया जाए तो उनकी पहली पसंद अमिताभ बच्चन है .धोनी के पिता का नाम पान सिंह और माता देवकी देवी हैं .7 जुलाई 1981 को धोनी का जन्म हुआ और बचपन से ही धोनी खेल के प्रति काफी एक्टिव रहे हैं .खेल में रुचि रखने वाले धोनी को खुद पता नहीं था कि आगे जाकर वह भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान बनेंगे .आज उनका जन्मदिन है. इस विशेष मौके पर बधाइयों का तांता लगा हुआ है. ऐसे में धोनी के बचपन के गुरु केशव रंजन बैनर्जी ने धोनी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है. केशव कहते हैं कि माही पूरे देशवासियों के साथ साथ अपने लिए भी तोहफे के रूप में वर्ल्ड कप की ट्रॉफी देश जरूर आएंगे.

बाइट-केशव रंजन बैनर्जी।

Conclusion:राज्य और शहर का नाम रोशन करने वाला इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी विश्व पटल पर देश का नाम भी रोशन कर रहे है और आज इस खिलाड़ी को ईटीवी की ओर से भी उनके जन्म दिवस के अवसर पर ढेरों शुभकामनाएं.
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.