ETV Bharat / city

हजारीबागः नगर निगम की हड़ताल वापस, नगर आयुक्त ने दिया आश्वासन

पिछले 7 दिनों से अपनी मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे नगर निगम कर्मियों ने अपना हड़ताल वापस ले लिया है. विधायक, मेयर, डिप्टी मेयर, कार्यपालक पदाधिकारी सबने मानाने का कोशिश की लेकिन आखिरकर नगर आयुक्त के आश्वासन के बाद ही हड़ताल खत्म हुई.

author img

By

Published : Jul 29, 2019, 8:09 PM IST

मंगलवार से काम पर लौटेंगे सफाईकर्मी

हजारीबाग: नगर निगम में पिछले 7 दिनों से चल रही हड़ताल सोमवार को समाप्त हो गई. हजारीबाग के नवनियुक्त नगर आयुक्त की पहल के बाद हड़ताल कर्मियों ने अपनी हड़ताल वापस ले ली और मंगलवार से वापस अपने काम पर लौटने की बात कही.

नगर आयुक्त के आश्वासन के बाद हड़ताल खत्म

गौरतलब है कि हजारीबाग नगर निगम के कर्मचारी अपने पांच सूत्री मांग को लेकर पिछले 7 दिनों से हड़ताल पर थे. इस दौरान 4 बार बैठक भी हुई. नगर निगम के कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर अडिग रहे. उन्होंने स्पष्ट कर दिया था कि जब तक मांग पूरी नहीं होती, तबतक वो हड़ताल पर रहेंगे.

इसी बीच हजारीबाग में नवनियुक्त नगर आयुक्त पहुंचे और पदभार लेने के पहले ही हजारीबाग परिसदन में उन्होंने सफाईकर्मियों के साथ बैठक की. उन्हें आश्वासन दिया कि उनकी जो जायज मांग है, उन पर सरकार के पास प्रस्ताव रखा जाएगा. जहां तक संभव हो उनकी मांगों पर सकारात्मक पहल की जाएगी. इस आश्वासन के बाद हजारीबाग के सफाई कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल वापस ले ली.

बताते चलें कि इसके पहले विधायक, मेयर, डिप्टी मेयर, कार्यपालक पदाधिकारी सभी ने प्रयास किया था कि नगर निगम की हड़ताल खत्म हो, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. अब देखना यह है कि जिस तरह से हजारीबाग में नगर निगम कर्मचारियों ने विगत एक साल में 5 बार हड़ताल किया है. ऐसे में नगर आयुक्त इनकी मांगों को कितना पूरा कर पाते हैं.

Intro:हजारीबाग नगर निगम में पिछले 7 दिनों से चल रही हड़ताल आज समाप्त हो गई देर शाम हजारीबाग के नवनियुक्त नगर आयुक्त की पहल के बाद हड़ताल कर्मियों ने अपनी हड़ताल वापस ली है और मंगलवार से सफाई कर्मी वापस अपने काम में लौट जाएंगे।

Body:हजारीबाग नगर निगम के कर्मचारी अपने पांच सूत्री मांग को लेकर विगत 7 दिनों से हड़ताल पर थे। इस दौरान 4 बार बैठक भी किया गया। लेकिन नगर निगम के कर्मचारी अपने मांग को लेकर अडिग थे। उन्होंने स्पष्ट किया था कि मांग पूरी होने के तक हड़ताल पर रहेंगे। इसी बीच हजारीबाग में नवनियुक्त नगर आयुक्त पहुंचे और पदभार लेने के पहले ही हजारीबाग परिसदन में उन्होंने सफाई कर्मियों के साथ बैठक किया ।उन्होंने आश्वासन दिया कि उनकी जो जायज मांग है उन मांगों पर सरकार के पास प्रस्ताव रखा जाएगा और जहां तक हो सके उनकी मांगों पर सकारात्मक पहल की जाएगी। उनके आश्वासन के बाद हजारीबाग के सफाई कर्मचारी हड़ताल वापस लिए। सफाई कर्मियों ने आश्वासन दिया है कि मंगलवार से फिर से हजारीबाग साफ दिखेगा।

बताते चले कि इसके पहले विधायक, मेयर डिप्टी, मेयर, कार्यपालक पदाधिकारी सभी ने प्रयास किया था कि नगर निगम के सफाई कर्मी हड़ताल वापस ले ले ।लेकिन नगर निगम कर्मचारी अपनी मांग को लेकर अडिग थे ।इनके हड़ताल के जाने के बाद पूरे हजारीबाग में कूड़े का अंबार देखने को मिल रहा है।

byte..... कामेश्वर प्रसाद सिंह, नगर आयुक्त हजारीबाग
byte..... विशाल कुमार बाल्मीकि ,नगर निगम सफाई कर्मचारी यूनियन ,सदस्य

Conclusion:जिस तरह से हजारीबाग में नगर निगम कर्मचारी विगत 1 साल में 5 बार हड़ताल किए हैं। ऐसे में नगर आयुक्त इनकी मांगों को कितना पूरा कर पाएंगे यह देखने वाली बात होगी।
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.