ETV Bharat / city

कोल्हान में कांग्रेस एक महीने में बनाएगी 15 लाख सदस्य: आलमगीर आलम

author img

By

Published : Feb 29, 2020, 9:03 PM IST

Updated : Feb 29, 2020, 9:18 PM IST

कांग्रेस पार्टी ने अपनी कोल्हान स्तरीय सदस्यता अभियान के तहत 15 लाख लोगों को सदस्यता दिलाने का लक्ष्य रखा है, जिससे पार्टी नए सदस्यों का विस्तृत डेटाबेस भी तैयार करेगी और यह डेटाबेस नए सदस्यों के वर्ग और पैसे के आधार पर तैयार किया जाएगा.

jharkhand Congress
कांग्रेस सदस्यता अभियान

चाईबासा: कांग्रेस की कोल्हान प्रमंडल स्तरीय सदस्यता अभियान की शुरुआत चाईबासा गांधी मैदान से की गई. इस दौरान ग्रामीण विकास विभाग मंत्री आलमगीर आलम, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, सांसद गीता कोड़ा और पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा मुख्य रूप से उपस्थित रहे.

देखिए पूरी खबर

कांग्रेस पार्टी ने अपनी कोल्हान स्तरीय सदस्यता अभियान के तहत 15 लाख लोगों को सदस्यता दिलाने का लक्ष्य रखा है, जिससे पार्टी नए सदस्यों का विस्तृत डेटाबेस भी तैयार करेगी और यह डेटाबेस नए सदस्यों के वर्ग और पैसे के आधार पर तैयार किया जाएगा.

इस दौरान मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि कांग्रेस संविधान को हम आगे बढ़ाएंगे. संगठन को और आगे बढ़ाना हमारी पहली प्राथमिकता है, जो संविधान में विश्वास रखते हैं वहीं कांग्रेसी हैं. देश का इतिहास और कांग्रेस का इतिहास दोनों समान है. उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में सदस्यता को एक अभियान के रूप में लिया जाएगा और ज्यादा से ज्यादा लोगों को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई जाएगी. हालांकि, कोल्हान प्रमंडल स्तरीय सदस्यता अभियान में 15 लाख लोगों को सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है. हम इस लक्ष्य को पार करते हुए 20 लाख सदस्य बनाएंगे.

ये भी पढ़ें: बजट के साथ सदन में श्वेत पत्र ला सकती है हेमंत सरकार, कमिटी ने सौंप दी है अपनी रिपोर्ट

गीता कोड़ा ने कहा कि सभी पार्टियां क्षेत्रीय और जातीय आधार पर राजनीति करती है, लेकिन कांग्रेस ही एक ऐसी पार्टी है जो विकासवाद धर्मनिरपेक्षता की राजनीति पर विश्वास करती है. इस कार्यक्रम में कई लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. यह दिखाता है कि हर वर्ग के लोग कांग्रेस पार्टी पर फिर से विश्वास स्थापित कर रहे हैं. कांग्रेस पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जो सभी को साथ लेकर चलती है.

Last Updated : Feb 29, 2020, 9:18 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.