ETV Bharat / briefs

Yoga Day 2019: राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने आमलोगों के साथ किया योग

author img

By

Published : Jun 21, 2019, 11:48 AM IST

झारखंड की राजधानी रांची के प्रभात तारा मैदान में पांचवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो गया. इस दौरान पीएम सेना के जवान के साथ तो सीएम और राज्यपाल आमलोगों के बीच योगाभ्यास करते नजर आएं.

राज्यपाल और सीएम ने किया योग

रांची: झारखंड की राजधानी रांची के प्रभात तारा मैदान में पांचवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो गया. सुबह ठीक 6:30 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य मंच पर पहुंचे और हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया.

मंच पर प्रधानमंत्री के साथ झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू, मुख्यमंत्री रघुवर दास, केंद्रीय आयुष मंत्री स्वतंत्र प्रभार और झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री मौजूद थे. योग के महत्व पर आधारित संबोधन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रधानमंत्री जवानों के बीच योगाभ्यास करने पहुंचे तो दूसरी तरफ झारखंड की राज्यपाल, मुख्यमंत्री और दोनों मंत्री दूसरे ब्लॉक में आम लोगों के बीच योगा करने पहुंचे. सभी ने माइक के जरिए आ रहे इंस्ट्रक्टर की आवाज को फॉलो करते हुए योगाभ्यास किया.

मुख्यमंत्री ने योग क्रियाओं को अच्छे तरीके से पूरा किया. मुख्यमंत्री ने कहा कि यह हर्ष की बात है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को झारखंड से विशेष लगाव है. प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा था कि रांची को योग दिवस के मुख्य कार्यक्रम के लिए चुनने के पीछे झारखंड से उनका विशेष लगाव सबसे बड़ा कारण है. पीएम ने कहा कि एक तो झारखंड वन भूमि है और दूसरा इसी धरती से उन्होंने दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य बीमा योजना आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत की थी. बता दें कि अगले महीने पीएम फिर रांची आ सकते हैं. राज्य सरकार की कोशिश है कि झारखंड में शुरू की गई मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना का शुभारंभ प्रधानमंत्री के हाथों कराया जाए.

Intro:राज्यपाल द्रौपदी मुरमू और मुख्यमंत्री रघुवर दास ने आम लोगों के साथ किया योगाभ्यास

रांची

झारखंड की राजधानी रांची के प्रभात तारा मैदान में पांचवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम शांति और सौहार्द पूर्ण वातावरण में संपन्न हो गयि। सुबह ठीक 6:30 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य मंच पर पहुंचे और हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया। मंच पर प्रधानमंत्री के साथ झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू, मुख्यमंत्री रघुवर दास, केंद्रीय आयुष मंत्री स्वतंत्र प्रभार और झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री मौजूद थे। योग के महत्व पर आधारित संबोधन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रधानमंत्री जवानों के बीच योगाभ्यास करने पहुंचे तो दूसरी तरफ झारखंड की राज्यपाल, मुख्यमंत्री और दोनों मंत्री दूसरे ब्लॉक में आम लोगों के बीच। सभी ने माइक के जरिए आ रहे इंस्ट्रक्टर की आवाज को फॉलो करते हुए योगाभ्यास किया। मुख्यमंत्री ने योग क्रियाओं को अच्छे तरीके से पूरा किया। प्रणाम के दौरान मुख्यमंत्री एकाग्र दिखे। मुख्यमंत्री सफेद टी-शर्ट पहने हुए थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह हर्ष की बात है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को झारखंड से विशेष लगाव है। दरअसल प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा था कि रांची को योग दिवस के मुख्य कार्यक्रम के लिए चुनने के पीछे झारखंड से उनका विशेष लगाव सबसे बड़ा कारण है। पीएम ने कहा कि एक तो झारखंड वन भूमि है और दूसरा इसी धरती से उन्होंने दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य बीमा योजना यानी आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत की थी। हम आपको बता दें कि अगले महीने पीएम फिर रांची आ सकते हैं। राज्य सरकार की कोशिश है कि झारखंड में शुरू की गई मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना का शुभारंभ प्रधानमंत्री के हाथों कराया जाए।Body:नोConclusion:नो
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.