ETV Bharat / bharat

जवाहरलाल नेहरू की 132वीं जयंती: पीएम मोदी, सोनिया ने दी श्रद्धांजलि

author img

By

Published : Nov 14, 2021, 10:04 AM IST

Updated : Nov 14, 2021, 12:42 PM IST

देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की आज 132वीं जयंती है. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर चाचा नेहरू को याद किया. वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी शांतिवन में जवाहरलाल नेहरू को श्रद्धांजिल अर्पित की.

पीएम मोदी, सोनिया
पीएम मोदी, सोनिया

नई दिल्ली : देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की 132वीं जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी. उन्होंने ट्वीट किया कि पंडित जवाहरलाल नेहरू जी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि.

  • Tributes to Pandit Jawaharlal Nehru Ji on his birth anniversary.

    — Narendra Modi (@narendramodi) November 14, 2021 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">

वहीं, कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी आज देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को शांतिवन में श्रद्धांजिल अर्पित की.

राहुल गांधी ने भी पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि देते हुए ट्वीट किया कि हमें जो चाहिए वह है शांति की पीढ़ी-पंडित जवाहरलाल नेहरू. आज देश भारत के पहले प्रधानमंत्री को याद कर रहा है, जिन्होंने सत्य, एकता और शांति को बहुत महत्व दिया.

  • “What we need is a generation of peace.”
    - Pandit Jawaharlal Nehru

    Remembering India’s first Prime Minister who greatly valued truth, unity and peace. pic.twitter.com/h89MpL39Ph

    — Rahul Gandhi (@RahulGandhi) November 14, 2021 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">

कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने भी नेहरू को श्रद्धांजलि अर्पित की और देश के प्रथम प्रधानमंत्री को याद किया.

नेहरू की जयंती पर अन्य नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने नेहरू के योगदान की सराहना की और कहा कि नेहरू ने भारत को संप्रभु, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक गणतंत्र बनाने में अहम भूमिका निभाई.

पार्टी के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने नेहरू को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि हम उस लोकतंत्र की संतान हैं जिसे उन्होंने सहेजा,संवारा है. उन्होंने भविष्य के संस्थानों का निर्माण किया. वह विविधता के पक्षधर थे और यही हमारी ताकत है.

उन्होंने कहा कि हमें इस बात पर चिंता करनी चाहिए कि वह जिस चीज के लिए खड़े हुए,उसे धीरे-धीरे करके समाप्त किया जा रहा है.

पार्टी ने कहा कि हमारे स्वतंत्रता आंदोलन के नेता,आधुनिक भारत की नींव रखने वाले दूरदृष्टा, भारत के हितों की रक्षा करने वाले निर्भीक राष्ट्रवादी, पीढ़ियों की सोच में बदलाव लाने वाले प्रेरणास्रोत पंडित जवाहर लाल नेहरू भारत माता के सच्चे सपूत थे.

Last Updated : Nov 14, 2021, 12:42 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.