ETV Bharat / state

शाहपुर भाजपा से 1500 कार्यकर्ता करेंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का स्वागत

शाहपुर भाजपा मंडल की बैठक सोमवार को अध्यक्ष प्रीतम चौधरी की अध्यक्षता में लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में सम्पन्न हुई है. इस बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय हुआ की शाहपुर भाजपा मंडल की और से भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के स्वागत के लिए गग्गल हवाई अड्डे पर 1500 कार्यकर्ता जाएंगे.

author img

By

Published : Feb 16, 2021, 8:27 AM IST

Updated : Feb 16, 2021, 11:10 AM IST

1500 workers from Shahpur BJP will welcome national president Jagat Prakash Nadda
फोटो

धर्मशाला: शाहपुर भाजपा मंडल की बैठक सोमवार को अध्यक्ष प्रीतम चौधरी की अध्यक्षता में लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में सम्पन्न हुई. बैठक में प्रदेश भाजपा सचिव जय सिंह ने विशेष रूप से भाग लिया. इस बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय हुआ की शाहपुर भाजपा मंडल की और से भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के स्वागत के लिए गग्गल हवाई अड्डे पर 1500 कार्यकर्ता जाएंगे.

प्रदेश भाजपा कार्यसमिति की बैठक

इस कार्यक्रम को मूर्त रूप देने के लिए बैठक में यातायात की व्यवस्था के लिए वाहनो की सूची बनाई गई. बैठक को संबोधित करते हुए जय सिंह ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा प्रदेश भाजपा कार्यसमिति की बैठक को सम्बोधित करने धर्मशाला आ रहे हैं. यह हिमाचल प्रदेश व शाहपुर भाजपा के लिए गौरव का विषय है कि बीजेपी अध्यक्ष शाहपुर विधान सभा के गग्गल हवाई अड्डे पर 18 तारीख़ को आएगे तो इस सुअवसर पर शाहपुर भाजपा मंडल ने जो तैयारी की है सब लोग इसे एक कार्यक्रम के रूप में ले रहे हैं और यह एक उत्सव का रूप बनता जा रहा है.

हिमाचल के सपूत जगत प्रकाश नड्डा का भव्य स्वागत की तैयारिया

बैठक में अध्यक्ष प्रीतम चौधरी ने कार्यकर्ताओं को बताया की नड्डा के स्वागत में शाहपुर भाजपा कोई कसर नही छोड़ेंगी व बैण्ड बाजे के साथ विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व हिमाचल के सपूत जगत प्रकाश नड्डा का स्वागत किया जाएगा. इस बैठक में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दीपक अवस्थी, मंडल महासचिव सतीश कुमार, ज़िला भाजपा उपाध्यक्ष अश्वनी शास्त्री, शाहपुर ब्लॉक समिति के अध्यक्ष विजय चौधरी आदि भाजपा कई कार्यकर्ता मौजूद रहे.

ये भी पढ़ें:- शिमला: संजौली हेलीपोर्ट से मई में शुरू होगी हेलीटैक्सी सेवा, पर्यटकों को मिलेगी सुविधा

Last Updated : Feb 16, 2021, 11:10 AM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.