ETV Bharat / state

हिमाचल के बीआर सुमन का अखिल भारतीय कोर्फबॉल संघ के उपाध्यक्ष के लिए चयन - बीआर सुमन

अखिल भारतीय कोर्फबॉल संघ के अध्यक्ष पद के लिए हिमांशु नाथ मिश्रा और हिमाचल प्रदेश के बीआर सुमन को उपाध्यक्ष व हरियाणा के अषोक कुमार को संघ का सचिव बनाया गया है.

Breaking News
author img

By

Published : Sep 14, 2020, 1:37 PM IST

भोरंज: अखिल भारतीय कोर्फबॉल संघ के अध्यक्ष पद के लिए हिमांशु नाथ मिश्रा और हिमाचल प्रदेश के बीआर सुमन को उपाध्यक्ष व हरियाणा के अषोक कुमार को संघ का सचिव बनाया गया है.

हरियाणा राज्य के गुरुग्राम में हुई अखिल भारतीय कोर्फबाल फेडरेशन की बैठक में वर्ष 2020-24 के लिये चुनाव का आयोजन किया गया. यह चुनाव सेवानिवृत जिला एवं सत्र न्यायधीश श्रीकांत कुमार नड्डा कोर्फबॉल फेडरेशन ऑफ इंडि़या की ओर से चुनाव अधिकारी के रूप में उपस्थित रहे.

इसमें हिमांशु नाथ मिश्रा को कोर्फबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया को अध्यक्ष चुना गया. इसी तरह कृष्ण कुमार वर्मा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, पीके पाण्डेय, बी.आर. सुमन, इंद्र प्रकाश टिकीबॉल, लालजिरमावा छांगटा को उपाध्यक्ष, सुमेर रूप सिंह को महिला विंग का उपाध्यक्ष बनाया गया. वहीं, अबिन थॉमस वी. को महासचिव चुना गया. इसी तरह अशोक कुमार के सरवानन को सचिव, पी.के. पोडार को कोषाध्यक्ष, सुमन कुमार नायक, एल.बी. लक्ष्मीकांत राठौर, आनंद प्रकाश पाण्डेय, रविंद्रा कुमार व निधि सेखावत को महिला विंग का संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया.

कार्यकारिणी के सदस्य के रूप में हेमनाथ कुमार, के. स्वामी नाथन, अमित कुमार, प्रदीप कुमार तोपाल, युमनम महेंद्रा कपूर, चेतन, किषोर नामदारया बागडेय, सुदीप मानवेकर को चुना गया. नव नियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष हिमांषु नाथ मिश्रा ने कहा कि खिलाडि़यों की सुविधा व कोर्फबॉल खेल को ग्रामीण स्तर तक पहुंचाने के लिये कड़ी मेहनत की जाएगी. उन्होंने कहा कोरोना महामारी के कारण राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के आयोजन में देर हुई है, लेकिन जल्द ही संघ खिलाड़ियों की सुविधा के लिये प्रतियोगिताओं का आयोजन करेगा. उन्होंने सभी कार्यकारिणी के सदस्यों को भरोसा दिलाया कि साथ मिल कर कोर्फबॉल खेल को ऊंचाईयों तक ले जाया जाएगा. यह जानकारी हिमाचल प्रदेश के नव नियुक्त उपाध्यक्ष बीआर सुमन ने दी.

हिमाचल प्रदेश कोर्फबॉल संघ के प्रदेशाध्यक्ष एवं कांगड़ा जिला के उपायुक्त राकेश प्रजापति के कोरोना पॉजिटिव पाये जाने पर कोर्फबॉल संघ के पदाधिकारियों व खिलाड़ियों ने उनके जल्द स्वस्थ होने की भगवान से प्रार्थना की है. उनका कहना है कि राकेश प्रजापति खेल प्रेमी हैं.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2025 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.