ETV Bharat / state

2022 विधानसभा चुनाव में जुटी बीजेपी, भोरंज महिला मोर्चा ने अपनी कार्यकारिणी का किया गठन

author img

By

Published : Jun 24, 2020, 7:43 PM IST

भोरंज में बीजेपी महिला मोर्चा ने अपनी कार्यकारिणी का गठन किया. महिला मोर्चा की कार्यकारिणी आने वाले चुनावों के लिए जल्द ही काम शुरू कर देगी. 2022 विधानसभा चुनावों में बीजेपी की मातृशक्ति का विशेष योगदान रहेगा, जिसके लिए महिला मोर्चा भोरंज मंडल की कार्यकारिणी अभी से जुट जाएगी.

Bhoranj BJP Mahila Morcha
भोरंज बीजेपी महिला मोर्चा

भोरंज/हमीरपुर: बीजेपी महिला मोर्चा भोरंज ने अपनी कार्यकारिणी का गठन किया, जिसमें महिला मोर्चा भोरंज मंडल की अध्यक्ष नीलम अरोड़ा ने महिला मोर्चा की कार्यकारिणी घोषित की. कार्यकारिणी में महामंत्री अंजू ठाकुर गांव लदरौर, मीना प्रेमी अमरोह व इन्य को शामिल किया गया.

जानकारी देते हुए महिला मोर्चा भोरंज मंडल की अध्यक्ष नीलम अरोड़ा ने बताया कि महिला मोर्चा की कार्यकारिणी तत्काल प्रभाव से अपना काम शुरू करेगी, जिसमें प्रदेश सरकार की नीतियों को घर-घर तक पंहुचाना और बीजेपी में नए कार्यकर्ताओं व सदस्यों को जोड़ना है. उन्होंने बताया कि भोरंज विधायक कमलेश कुमारी के नेतृत्व में भोरंज का चंहुमुखी विकास हो रहा है, जिससे भोरंज के लोगों को लाभ मिल रहा है. आने वाले चुनावों में बीजेपी की मातृशक्ति का विशेष योगदान रहेगा, जिसके लिए महिला मोर्चा भोरंज मंडल की कार्यकारिणी अभी से जुट जाएगी.

बता दें कि कोरोना वायरस के दौर में प्रदेश के महिला मोर्चा व मंडलों ने अहम भूमिका निभाई है. मोर्चे की महिलाओं ने घर-घर जाकर लोगों को मास्क बाटें. साथ ही कई जगहों पर प्रवासी मजदूरों को राशन, पीपीई किट्स और सेनिटाइजर भी उपलब्ध करवाएं. महिलाओं ने लोगों को कोरोना वायरस से संबंधित अहम जानकारी भी उपलब्ध करवाई. यहां तक की महिलाओं ने खुद घर पर आसपास की महिलाओं के साथ मिलकर मास्क सिलाई करके लोगों की सेवा करने का काम किया है. लोगों की सेवा के लिए मोर्चे की महिलाओं ने गांव से मिलकर राशी जमा करके प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा करवाई, जिससे लोगों की सेवा की जा सके औऱ लोग कोरोना से अपना बचाव कर सकें.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.