शिमला: दक्षिण-पश्चिम मानसून के सक्रिय होने से देश के कई राज्यों में बारिश का दौर जारी है. आज देश के विभिन्न हिस्सों में बारिश हो सकती है. उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, राजस्थान, मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र समेत देश के कई हिस्सों में आज बारिश के आसार हैं.
वहीं, हिमाचल प्रदेश के 7 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. सोलन, शिमला, मंडी, ऊना, हमीरपुर और सिरमौर जिले में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के निदेशक (director of meteorological department) सुरेंद्र पाल ने कहा कि शनिवार, 4 सितम्बर को एक बार फिर से बारिश का दौर शुरू हो जाएगा. इसके बाद 6, 7 और 8 सितम्बर तक प्रदेश में मौसम खराब बना रहेगा. बारिश होने से प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है. वहीं, बारिश होने से हिमाचल के प्रमुख डैम और नदी-नालों में जलस्तर बढ़ने की संभावना है. उन्होंने कहा कि इस दौरान लोग नदी-नालों के पास जाने से बचें.
जिला | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान |
शिमला | 23°C | 16°C |
सोलन | 30°C | 20°C |
हमीरपुर | 32°C | 23°C |
मंडी | 31°C | 22°C |
बिलासपुर | 32°C | 23°C |
ऊना | 34°C | 25°C |
कांगड़ा | 29°C | 19°C |
सिरमौर | 29°C | 24°C |
कुल्लू | 30°C | 20°C |
चंबा | 31°C | 21°C |
किन्नौर | 23°C | 12°C |
लाहौल-स्पीति | 21°C | 12°C |
ये भी पढ़ें: हिमाचल के 7 जिलों में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी, इस दिन तक खराब रहेगा मौसम