शिमला: देश के कई हिस्सों में बारिश आफत बनकर बरसी है. आईएमडी ने अपने एक ताजा पूर्वानुमान में कहा है कि सौराष्ट्र के अमरेली, भावनगर, राजकोट जिलों में तथा आणंद, भरूच और अन्य में अगले दो दिनों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. चक्रवाती तूफान गुलाब के कारण दक्षिण गुजरात तथा इससे लगी खंभात की खाड़ी के ऊपर निम्न वायु दाब का क्षेत्र बना रहेगा. विभाग ने मछुआरों को गुजरात तट से लगे उत्तरी अरब सागर में बुधवार से शनिवार तक नहीं उतरने की चेतावनी दी है.
आज कई राज्यों में बारिश के आसार हैं. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और गुजरात बारिश होने की संभावना है. उत्तर भारत में कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी हो सकती है. आज दिल्ली में भी कुछ इलाकों में बारिश के आसार हैं. वहीं, हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में आज बारिश के आसार हैं. मौसम विभाग ने प्रदेश में एक अक्टूबर तक मौसम खराब रहने के आसार जताए हैं. इस दौरान प्रदेश के मैदानी और मध्य पर्वतीय भागों में बारिश हो सकती है.
जिला | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान |
शिमला | 22°C | 15°C |
सोलन | 29°C | 18°C |
हमीरपुर | 33°C | 22°C |
मंडी | 31°C | 19°C |
बिलासपुर | 31°C | 20°C |
ऊना | 35°C | 20°C |
कांगड़ा | 29°C | 19°C |
सिरमौर | 29°C | 23°C |
कुल्लू | 31°C | 19°C |
चंबा | 31°C | 21°C |
किन्नौर | 23°C | 9°C |
लाहौल-स्पीति | 22°C | 9°C |
ये भी पढ़ें: कोरोना से मौत पर परिवार को मिलेगा 50 हजार का मुआवजा, अधिसूचना जारी